फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट की ओर से एक खतरनाक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसे बीगर बलोच नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें पाकिस्तान आर्मी एक निहत्थे बलोच व्यक्ति की हत्या करती नजर आ रही है।
हत्या करने के लिए फौज व्यक्ति को घसीटकर उसके घर से बाहर लाई। इस अमानवीय वीडियो में पाकिस्तान आर्मी के सिपाही एक व्यक्ति को घसीटते और उसके ऊपर गोलियों की बारिश करते नजर आ रहे हैं। व्यक्ति की पहचान नहीं की जा सकी है।
इस दर्दनाक वीडियो में बलूचिस्तान के लोगों की दर्दनाक स्थिति का साफ पता चलता है। ये भी साफ होता है कि पाकिस्तानी आर्मी उनके साथ कैसा अमानवीय व्यवहार कर रही है। 'फ्री बलोच' के कार्यकर्ता पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा बलुचिस्तान के लोगों की लगातार की जाने वाली हत्याओं का जमकर विरोध किया है।
बलूच रिपब्लिकन पार्टी (बीआरपी), बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम), फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट (एफबीएम) और ऐसे अन्य समूहों ने लगातार ऐसे जघन्य कृत्यों का विरोध किया है। देश के पश्चिमी हिस्से में किया जाना वाला ये विरोध अचनाक से गायब होने वाले लोगों और छत-विछत शरीरों के पाए जाने के खिलाफ किया जाता रहा है।
बलूचिस्तान के मामले में पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इटेलिजेंस (आईएसआई) एजेंसी के ऊपर भी गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगे हैं। ये आरोप ह्यूमन राइट्स वॉच ने लगाए हैं। आईएसआई पर बलूचिस्तान के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम लोगों को गायब करने का आरोप लगा है। amarujala.com इस वीडियो या कार्यकर्ता द्वारा किए गए दावों की पुष्टी नहीं करता है। अगली स्लाइड पर देखिए वीडियो