Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) यानी 'आंखों को धोखा' देने वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों को देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी करीब 99 प्रतिशत लोग गलत देते हैं।
Optical Illusion: इस तस्वीर में चट्टान के बीच छिपे हैं तीन उल्लू, सिर्फ एक फीसदी लोग खोजने में हुए कामयाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो यह तस्वीर बिल्कुल सही है। देखने में तो यह तस्वीर सामान्य है, लेकिन इसमें छिपे तीन उल्लू को खोजना कठिन है। इसके लिए आपको थोड़ा अपने दिमाग पर जोर डालना होगा। तभी आपको इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं पहाड़ों में उल्लू नजर आएंगे।
यह तस्वीर पूरी तरह से आंखों को धोखा देने वाली है जिसमें आपको तीन उल्लुओं को तलाशना है। तस्वीर में बने चट्टानों के बीच उल्लू बैठे हुए हैं। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें लोगों को सिर्फ चारों तरफ चट्टान दिख रहे हैं। इसमें बैठे तीनों उल्लुओं को खोजने में लोगों का दिमाग घूम जा रहा है।
15 सकेंडे में खोजने वाले कहलाएंगे जीनियस
क्या आपने 15 सेंकेंड में तस्वीर में छिपे तीनों उल्लुओं को खोज लिया है। दरअसल तस्वीर में तीनों उल्लू चट्टानों पर आपके सामने ही बैठे हैं, लेकिन ध्यान से देखने पर ही ये आपको नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर लोगों के दिमाग को घूमा देने वाली यह तस्वीर आपके दिमाग की एक्सरसाइज कराने वाली है। चट्टान और उल्लुओं का रंग बिल्कुल एक तरह है जिसकी वजह से उनको खोजना कठिन हो रहा है।
सोशल मीडिया पर करीब 99 फीसदी लोग इन चट्टानों में उल्लुओं को खोजने में असमर्थ हैं। अगर आपने अभी तक तस्वीर में उल्लुओं को नहीं देखा है, तो हम आपको के लिए तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें देख सकते हैं कि कहां पर वह बैठे हैं। इसमें आप आसानी से उल्लुओं को देख सकते हैं। आप पत्थरों के सबसे ऊपरी भाग में पहले देखते हैं तो आपको बाएं से दाहिने तरफ बीच में तीनों उल्लू साथ दिख जाएंगे।