Optical Illusion: इस फोटो में 15 सेकेंड के अंदर खोजना है सांप, अगर आप जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं
इंटरनेट (Internet) पर वायरल इस तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। इस तस्वीर में खतरनाक सांप छिपा हुआ जिसे आपको सिर्फ 15 सेकेंड के अंदर खोजना है। यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो काफी पसंद की जा रही है। अब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें सांप कहां पर छिपा है। इस तस्वीर में सांप को खोजने में ज्यादातर लोग फेल हो चुके हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) और इसको लेकर मिले टास्क को सॉल्व करने में लोगों को मजा आता है। लेकिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है। दिमाग को उलझाने वाली तस्वीरों में कोई न कोई चीज जरूर छिपी होती है। इन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें दिखाई नहीं देती हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज तस्वीर में कई रहस्य छिपे होते हैं जिनके बारे में पता लगाना बेहद कठिन होता है। ज्यादातर लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद कन्फ्यूज हो जाते हैं। तेज दिमाग वालों के लिए भी कई बार इन तस्वीरों के रहस्यों को सुलझाना बेहद कठिन होता है। इस वायरल तस्वीर में एक फूल का पेड़ नजर आ रहा है और इस पेड़ पर सांप बैठा है।
इस सामान्य दिखने वाली तस्वीर में सांप को खोजना आसान काम नहीं है। तस्वीर में सांप को खोजने में लोगों ने पूरा जोर लगा दिया, लेकिन उनको सांप नजर नहीं आया है। फूल की झाड़ियों में आप गौर से देखिए आपको सांप दिख जाएगा। अगर आपको अभी भी सांप नहीं दिखा है, तो परेशान न हो। हमनें तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से सांप को खोज सकते हैं।