Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों आपको कई ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को सिर चकरा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आखों को धोखा देने वाली ज्यादातर तस्वीरों को देखने के बाद लोगों के लिए सही जवाब देना कठिन होता है। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का 99 फीसदी लोग गलत जवाब देते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर इसी तरह की तस्वीर वायरल हो रही है।
इंटरनेट पर वायरल यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सही उदाहरण है। अब आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए आपको कितने जानवर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में एक लोमड़ी नजर आ रही है, लेकिन इसमें पूरे 16 जानवर हैं। तेज दिमाग वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद शायद सही जवाब न दे पाएं। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में कितने जानवर हैं और कहां-कहां?
2 of 5
इस तस्वीर में दिख रहे कितने जानवर
- फोटो : Pixabay
अगर आप अपना या किसी और का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सही है। तस्वीर देखने में सामान्य है, लेकिन इसमें छिपे जानवरों को खोजना थोड़ा कठिन काम है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ेगा। तभी आप सही जवाब दे सकेंगे।
3 of 5
इस तस्वीर में दिख रहे कितने जानवर
- फोटो : Twitter@shwetajagriti
सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को ध्यान से देखें और बताएं कि इस तस्वीर में कुल कितने जानवर दिख रहे हैं? इस तस्वीर में लोमड़ी के अलावा 15 और जानवर हैं, खड़े हैं या कहीं जंगल में छिपे हैं। आप तस्वीर में बाकी जानवरों को खोजने के लिए हर तरफ नजर दौड़ाइए और बताइए।
4 of 5
इस तस्वीर में दिख रहे कितने जानवर
- फोटो : Twitter @shwetajagriti
यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत कराने वाली है। इस तस्वीर को साल 1872 में अमेरिकी प्रिंटमेकर्स क्यूरियर (Currier) ने बनाया था। अब करीब 150 साल बाद इस तस्वीर ने लोगों के दिमाग को घूमा दिया है। अगर आप दूसरे जानवरों को नहीं खोज पा रहे हैं, तो आपकी मदद कर देते हैं। इसके बाद अब आप आसानी से तस्वीर में सभी जानवरों को खोज लेंगे।
5 of 5
इस तस्वीर में दिख रहे कितने जानवर
- फोटो : Twitter @shwetajagriti
इस तस्वीर में सभी को आसानी से एक लोमड़ी नजर आ रही है। लेकिन उसके चारों तरफ कई जानवर हैं। इस फोटो में घोड़ा, भेड़ का बच्चा और कबूतर समेत कई पक्षी हैं। पेड़ के नीचे आपको एक भेड़ दिखाई देगा, तो वहीं जगली झाड़ियों में एक सूअर छिपा हुआ है। अगर आपने सभी जानवरों को अभी नहीं देख पाए हैं, तो हमने जो तस्वीर शेयर की है उसमें आप देख सकते हैं।