{"_id":"5c50493cbdec224c0b488d63","slug":"north-korean-leader-kim-jong-un-launch-new-clothing-line-including-edible-clothes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहनने के साथ भूख लगने पर कपड़े भी खा सकेंगे, दुनिया के इस सनकी तानाशाह ने लॉन्च किए फैशन प्रोडक्ट्स","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पहनने के साथ भूख लगने पर कपड़े भी खा सकेंगे, दुनिया के इस सनकी तानाशाह ने लॉन्च किए फैशन प्रोडक्ट्स
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Tue, 29 Jan 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Daily Mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परमाणु परीक्षण और तबाही की धमकी देने की वजह से लगातार चर्चा में रहने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन इन दिनों एक नई वजह से चर्चा में हैं। लंबे समय से गरीबी और भुखमरी से जूझ रहे अपने देश में किम ने तैराकी, हाईकिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े अपैरल भी लॉन्च किए हैं।
2 of 5
- फोटो : Social Media
किम जोंग-उन ने जिन फैशन प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है वो अपने आप में बेहद खास हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कपड़ों की सबसे खास बात यह है कि जरूरत पड़ने पर इन्हें खाया भी जा सकता है। ये कपड़े किम क्लोदिंग रिसर्च सेंटर में बने हुए हैं।
3 of 5
kim jong un
- फोटो : PTI
बताया जा रहा है कि इन कपड़ों को फ्लैनलेट फैब्रिक्स से बनाया है। इसमें फैब्रिक प्रोटीन, अमीनो एसिड, फ्रूट जूस, आयरन और कैल्शियम रहता है, जिसे खाया जाता है। यह पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है। भूखमरी की हालत में इसे खाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किम के लॉन्च किए कपड़े अमेरिकी ब्रांड्स की नकल
4 of 5
Edible clothes
- फोटो : Social Media
किम ने जो कपड़े लॉन्च किए हैं, उनमें पुरुषों के लिए जैकेट्स और महिलाओं के लिए शनैल कंपनी के डिजाइनर वॉर्डरोब की नकल शामिल हैं। इसके अलावा हैंडबैग्स भी गुची कंपनी की नकल है। किम ने लॉन्च कपड़ों को स्मार्ट क्लोदिंग बताया है। इनके जरिए लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं। भुखमरी की हालत में इन कपड़ों को खाकर जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया में यही आधुनिक फैशन
5 of 5
- फोटो : Social Media
उत्तर कोरिया में पर्यटन कंपनी चलाने वाले तोंगिल टूर्स ने अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट मिरर को बताया कि किम का लॉन्च किया हुआ बैग इस वक्त पुरुषों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। महिलाओं के लिए लॉन्च किए गए ज्यादातर प्रोडक्ट्स पुराने ट्रेंड के लगते हैं। चीनी लोग इन्हें 1990 के दौर का फैशन बताते हैं, लेकिन उत्तर कोरियाई लोगों के लिए यही आधुनिक फैशन है। कपड़ों के केटैलॉग भी काफी अच्छे से डिजाइन किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।