फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये हैं बेहद खास जूते, एप से कर सकते हैं कंट्रोल, रोबोट से नहीं हैं कम

Sat, 07 May 2022 04:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 07 May 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
Nike Adapt BB New Automatic Self Lacing Shoes With Bluetooth Basketball News in Hindi
नाइकी के खास जूते - फोटो : Twitter @PayanSneakers

Nike Adapt BB New Automatic Self Lacing Shoes: कंपनियां ग्राहकों को लुभाने और अपने साथ जोड़े रखने के लिए नए-नए प्रोडक्ट्स बाजार में लाती रहती हैं। अब इसी कड़ी में स्पोर्ट्स कंपनी नाइकी (Nike) ने स्मार्ट जूते बाजार में उतारे हैं। हो सकता है कि आपके पास नाइकी के जूते हों, लेकिन इस जूते में कई खूबियां हैं। नाइकी के स्मार्ट जूते को एप से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए इस स्मार्ट जूते की खासियतों के बारे में जानते हैं।



नाइकी के इस खास जूते का नाम Nike Adapt BB है जो एक तरह के 'बास्केटबॉल' जूते हैं। ये जूते कंफर्टेबल होने के साथ ही पूरी तरह से ऑटोमेटिक हैं जिन्हें आप एप से कंट्रोल कर सकते हैं।  इन जूतों की कई तरह की खासियतें हैं जो आपको सामान्य जूतों में नहीं मिलेंगी। इसकी खासियतों की बात करें यह जूता पैर में डालते ही अपने आप ही फिट हो जाता है, इसके लिए इसमें ऑटो एडजस्ट मोड दिया गया है।

Nike Adapt BB New Automatic Self Lacing Shoes With Bluetooth Basketball News in Hindi
नाइकी के खास जूते - फोटो : Nike

नाइकी के यह जूते स्मार्ट और पूरी तरह से ऑटोमेटिक हैं। नाइकी के ये जूते रोबोट की तरह अपने आप ही फीते को खुद ही बांध लेते हैं। इसकी खास बात ये है कि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है जो आपको किसी सामान्य जूतों में नहीं मिलेगी।

Nike Adapt BB New Automatic Self Lacing Shoes With Bluetooth Basketball News in Hindi
नाइकी के खास जूते - फोटो : Twitter @nicekicks

नाइकी के Adapt BB जूते पैरों में डालने के बाद पैरों के हिसाब से फिट हो जाते हैं। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि इन जूतों को बास्केटबॉल खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अगर आपके पैरों में खेलने के बाद सूजन आती है, तो खुद ही इन जूतों को महसूस हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nike Adapt BB New Automatic Self Lacing Shoes With Bluetooth Basketball News in Hindi
नाइकी के खास जूते - फोटो : Twitter @KicksFinder

Nike Adapt BB ब्लड प्रेशर भी बता सकता है। Nike Adapt BB की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आप इसको पहनकर टहल रहे हैं और आपके पैर में सूजन आ जाती है, तो यह जूते आपके पैरों में अपने  हिसाब से खुद ही फिट हो जाएंगे। जरूरत होने पर यह जूते अपने आप टाइट और ढीले हो जाते हैं।

विज्ञापन
Nike Adapt BB New Automatic Self Lacing Shoes With Bluetooth Basketball News in Hindi
नाइकी के खास जूते - फोटो : Twitter @SOLELINKS


इस जूते को एप से पूरी तरह से कंट्रोल किया जा सकता है। इससे पहले नाइकी ने Nike + iPod और Nike + Training जैसे स्मार्ट जूते बाजार में उतारे थे जिन्हें लोगों ने पसंद भी किया है। Nike Adapt BB की भारत में लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल अभी कंपनी ने कुछ नहीं कहा है। कंपनी को उम्मीद है कि Nike + iPod और Nike + Training जैसे स्मार्ट जूतों की तरह इसे भी लोग खूब पसंद करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed