फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy New Year 2021: कोरोना से जूझती दुनिया ने यूं किया नए साल का स्वागत

Fri, 01 Jan 2021 02:14 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 01 Jan 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
new year celebration 2021 in world how people welcomes new year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

बीता साल पूरी दुनिया के लिए चुनौती भरा रहा। कोरोना वायरस महामारी ने जैसे पूरी दुनिया को ही रोक दिया था। महीनों के लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे ही सही लेकिन जिंदगी पटरी पर लौटती दिख रही है।हालांकि खतरा टला नहीं है और अब तो कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट के मिलने की भी पुष्टि हो चुकी है, लेकिन राहत की बात बस इतनी है कि अब वैक्सीन है। साल बदला है और ऐसे में उम्मीद यह है कि यह साल बीते साल से बेहतर हो। देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नए साल का स्वागत इसी उम्मीद और विश्वास से किया गया।

new year celebration 2021 in world how people welcomes new year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीन के वुहान शहर में लोगों की भारी भीड़ जुटी। लोगों के हाथ में गुब्बारे थे और उन्होंने त्योहार के अनुकूल कपड़े पहन रखे थे। वुहान वो शहर है जहां से कोरोना वायरस संक्रमण के शुरू होने का दावा किया जाता है।

वहीं ताइवान में कुछ लोग सड़कों पर निकले और आतिशबाजी की लेकिन बहुत से लोगों ने घर पर रहना ही पसंद किया। कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है, ऐसे में बहुत से लोग अब भी ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचते हैं।

new year celebration 2021 in world how people welcomes new year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

फिलीपिंस में भी लोग घरों से बाहर निकले और नए साल का स्वागत किया। हालांकि यहां नागरिकों से अनुरोध किया गया था कि वे बहुत भीड़ ना करें और ऐसी जगहों पर जाने से भी बचें।

लंदन में 'लंदन आई' तो जगमगाता दिखा लेकिन लोगों कम ही बाहर निकले। सरकार ने लोगों से अपील की थी कि वे नए साल का स्वागत तो करें लेकिन भीड़ से बचकर। लोगों को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए घर में ही रहने की हिदायत दी गई थी। बर्लिन में मौजूदा लॉकडाउन के कारण इस बार आतिशबाजी तो नहीं हुई लेकिन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति जरूर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
new year celebration 2021 in world how people welcomes new year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी टाउन हॉल क्लॉक टावर में जैसे ही घड़ी की सुइयां एक हुईं, नए साल का जश्न शुरू हो गया। लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सिडनी में लोगों से अपील की गई थी वे घरों में ही रहें और आतिशबाजी का मजा अपने टेलीविजन पर देखकर ही उठाएं।

विज्ञापन
new year celebration 2021 in world how people welcomes new year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई प्रतिबंध लागू हैं। राजधानी दिल्ली में रात के कर्फ्यू की घोषणा के बाद बहुत कम लोग सड़कों पर दिखे। हालांकि दुकानें सजी हुई दिखीं और रास्ते भी जगमगाते। नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई का मशहूर जुहू बीच लोगों से गुलज़ार नजर आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed