फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Science News: धरती पर जल्द मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने दी दुनिया को डराने वाली चेतावनी

Fri, 28 Jul 2023 07:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
New Warning Of Scientist About Atlantic Meridional Overturning Current Collapse Weather Update India Rain
New Warning Of Scientist About Atlantic Meridional Overturning Current Collapse - फोटो : iStock

Science News: वर्तमान समय में दुनिया के कई इलाकों में बढ़ते तापमान की वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। यूरोप, उत्तरी अमेरिका और चीन समेत दुनिया के कई इलाकों में गर्मी से लोग परेशान हैं। कई इलाकों में गर्मी से लोगों की मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि जुलाई में इतनी गर्मी 1,20,000 साल बाद पड़ी है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर धरती ऐसे ही गर्म होती रही है, तो समुद्री धाराओं की एक अहम प्रणाली कुछ दशकों में खत्म हो सकती है। 

समुद्री धाराओं की यह अहम प्रणाली ध्वस्त हो जाती है, तो दुनिया के मौसम के लिए विनाशकारी साबित होगा। इसके साथ ही धरती पर मौजूद हर शख्स पर इसका प्रभाव पड़ेगा। मंगलवार को नेचर जर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया था। इस अध्ययन में कहा गया है कि अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग करंट (AMOC) जिसका गल्फ स्ट्रीम एक भाग है सदी के मध्य में या 2025 की शुरुआत में ध्वस्त हो सकता है। 
 
New Warning Of Scientist About Atlantic Meridional Overturning Current Collapse Weather Update India Rain
New Warning Of Scientist About Atlantic Meridional Overturning Current Collapse - फोटो : iStock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस अध्ययन में शामिल वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह एक अहम प्रणाली है। इसके ढहने का सटीक बिंदु अनिश्चित है। उन्होंने कहा कि धाराओं के माप में बेहद कम परिवर्तन देखा गया है, लेकिन नया अध्ययन चिंतित करने वाला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्णायक समय आ सकता है। 
 
New Warning Of Scientist About Atlantic Meridional Overturning Current Collapse Weather Update India Rain
New Warning Of Scientist About Atlantic Meridional Overturning Current Collapse - फोटो : iStock

ऐसे समझा जा सकता है कि एएमओसी की धाराएं एक विशाल कन्वेयर बेल्ट की तरह हैं। यह उष्ण कटिबंध से गर्म पानी को उत्तरी अटलांटिंक की ओर ले जाती है, जहां पानी ठंडा होता है और खारा हो जाता है। दक्षिण की तरफ फैलने से पहले समुद्र की गहराई में डूब जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Warning Of Scientist About Atlantic Meridional Overturning Current Collapse Weather Update India Rain
New Warning Of Scientist About Atlantic Meridional Overturning Current Collapse - फोटो : iStock

बढ़ेगा समुद्र का जलस्तर

जलवायु प्रणाली और दुनिया के मौसम पैटर्न को नियमित रखने में इसकी अहम भूमिका होती है। इसके ध्वस्त होने का बहुत बड़ा प्रभाव होगा। समुद्र का जलस्तर बढ़ेगा और अमेरिका समेत दुनिया के तटीय इलाकों पर प्रभाव पड़ेगा। इन इलाकों में सर्दियों का मौसम भी भीषण होगा। मानसून उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में चला जाएगा और बारिश का पैटर्न भी बिगड़ जाएगा। 
 
विज्ञापन
New Warning Of Scientist About Atlantic Meridional Overturning Current Collapse Weather Update India Rain
New Warning Of Scientist About Atlantic Meridional Overturning Current Collapse - फोटो : iStock

जलवायु संकट के बढ़ने की वजह से वैज्ञानिक सालों से इसकी अस्थिरता की चेतावनी दे रहे हैं। तापमान और खारेपन पर इन धाराओं की ताकत निर्भर है, लेकिन संतुलन बिगड़ने से इनके लिए खतरनाक होगा। महासागर गर्म होने से बर्फ पिघलती हैं और फिर साफ पानी समुद्र में मिलता है, जिससे जल का घनत्व कम होता है। इससे वह डूबने में कम सक्षम हो जाता है। पानी जब बेहद ताजा, ज्यादा गर्म या दोनों हो जाता है तो यह कन्वेयर बेल्ट बंद हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed