सोशल मीडिया पर शादी के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी शादी के डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी दूल्हे-दुल्हन के गुस्से का वीडियो वायरल होता रहता है। लेकिन इन दोनों जो शादी की वीडियो वायरल हो रही है, उसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो सकते हैं। शादी में दूल्हे के दोस्त भी खूब कारनामे करते हैं। ऐसा ही एक शादी में हुआ, जहां दूल्हे के दोस्तों ने उससे अजीम डिमांड कर दी। जिसके बाद दूल्हे ने दोस्तों के कहने पर वो काम किया, जिसे देखकर आप हंसते रह जाएंगे। यह वीडियो तिरुवनंतपुरम में नेवी अफसर की शादी की वीडियो है।
शादी के दौरान नेवी अफसर मारने लगा पुश-अप्स और करने लगा जॉगिंग
भारतीय नेवी के एक अफसर ने अपनी शादी में साथियों के कहने पर पुश-अप्स लगाने जैसे कई टास्क पूरे किए। हर एक पुश-अप पर अफसर ने जोर-जोर से अपनी दुल्हन का नाम भी लिया। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में नेवी अफसर दूल्हा पुश-अप्स के दौरान जोर-जोर से आई लव यू ऐलेना कह रहा है।
इस शादी की दूसरी वीडियो में कपल नेवी के साथियों से सलामी लेता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो सोशल मीडियो पर शेयर करते हुए सेंडी थापर ने लिखा है कि कोर्स मेट्स और साथियों के साथ अपनी शादी का आनंद लेते हुए कपल। वीडियो में कपल का परिचय कराते हुए कहा जा रहा है कि लेडीज एंड जेंटलमैन, मिलिए लेफ्टिनेंट और एलेना वर्गिस से। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन को सभी साथी सैल्युट करते हैं।
इसके बाद कपल चर्च से निकलकर साथी अफसरों की तलवारों के नीचे से गुजरता है। दो नेवी साथियों की तलवारों के नीचे से गुजरने पर इस कपल को कुछ टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें दोनों पूरा करते हैं। इनमें से एक पुश-अप्स लगाना भी होता है। नेवी अफसर ने साथियों के कहने पर 20 हाई जंप, पत्नी को गले लगाना और एक-दूसरे के साथ करने जैसे सभी टास्क पूरा किया।
नेवी अफसर ने अपनी पत्नी का नाम लेते हुए दस पुश-अप्स लगाया और दुल्हन को किस करने के बाद गोद में भी उठाने वाला टास्क पूरा किया।
Course mates and colleagues having fun on your wedding ! pic.twitter.com/7k0coCJqzJ