Planet K2-18b: क्या ब्रह्मांड में सिर्फ पृथ्वी पर जीवन है? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। वर्तमान में यह जानकारी नहीं है कि पृथ्वी के बाहर कहीं जीवन है या नहीं। वैज्ञानिकों ने संभावित रूप से रहने योग्य कई बाह्यग्रहों की खोज की है। इसके साथ ही मंगल ग्रह पर माइक्रोबियल जीवन के कुछ संकेत मिले हैं, लेकिन परग्रही जीवन का कोई निश्चित सबूत नहीं मिल सका है। हालांकि, वैज्ञानिक मानते हैं कि धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर भी जीवन की संभावना हो सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने अब एक ऐसी खोज की है, जिससे पृथ्वी के बाहर जीवन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
Planet K2-18b: पृथ्वी से ढाई गुना बड़े इस ग्रह पर हो सकते हैं एलियन, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों को ग्रह के वायुमंडल में डाइमिथाइल सल्फाइड, या डीएमएस, नामक गैस के संकेत मिले हैं। नासा के विशेषज्ञों के मुताबिक, यह गैस प्रमुख रूप से समुद्री वातावरण में फाइटोप्लांकटन से निकलती है। उनका कहना है कि यह सिर्फ जीवन की प्रक्रियाओं से ही पैदा होती है।
इस अध्ययन का नेतृत्व कैंब्रिज विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर निक्कू मधुसूदन ने किया है। उन्होंने बताया कि उनके लिए इस गैस की खोज चौंकाने वाली थी। उनका कहना है कि वह इस खोज के बाद एक सप्ताह तक सो नहीं पाए थे। निक्कू मधुसूदन के सिद्धांत के मुताबिक, K2-18b ग्रह एक हाइसीन हो सकता है। इसका मतलब यह है कि इस ग्रह पर हाइड्रोजन की पर्याप्त मात्रा के साथ ही बड़े महासागर भी हो सकते हैं। निक्कू मधुसूदन के द्वारा इस शब्द को हाइड्रोजन और महासागर की उपस्थिति की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए गढ़ा गया था।
Highest Railway Station: भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कहां स्थित है? 7 हजार फीट से ज्यादा की है ऊंचाई
K2-18b नाम का यह ग्रह पृथ्वी से करीब 110 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह इतनी ही दूरी पर स्थित अपने तारे की परिक्रमा करता है। इस खोजे गए ग्रह पर तरल पानी हो सकता है। इससे पता चलता है कि यहां पर एलियन जीवन के लिए उपयुक्त परिस्थितियां हो सकती हैं। अपनी संभावित रहने योग्य क्षमता के बाद भी K2-18b पृथ्वी से बहुत अलग है। इसका आयाम पृथ्वी से करीब 2.37 गुना बड़ा है, जबकि द्रव्यमान लगभग 8.92 गुना अधिक है।
Ajab-Gajab: बिक रहा 17 एकड़ में बना खूबसूरत घर, बेहतरीन लोकेशन और कीमत भी कम, फिर भी कोई नहीं रहना चाहता
यह एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करता है, जो हमारे सूर्य से छोटा और धुंधला है। यह ग्रह अपनी परिक्रमा 32.9 दिनों में पूरी करता है। K2-18b की विशेषताओं के बारे में अभी तक सीमित जानकारी है। नासा के कहा है कि इस नई खोज ने वैज्ञानिकों को आगे के शोध के लिए प्रेरित किया है। इस खोज ने सिस्टम के बारे में हमारी समझ को ही बदल दिया है।