फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ajab-Gajab: most beautiful house built in 17 acres on sale low price but no one comes to live

Ajab-Gajab: बिक रहा 17 एकड़ में बना खूबसूरत घर, बेहतरीन लोकेशन और कीमत भी कम, फिर भी कोई नहीं रहना चाहता

Sat, 27 Apr 2024 09:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 09:22 PM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर इस डरावने घर के बारे में जानकारी दी गई है। रेडिट पर घर बेचने का विज्ञापन दिया गया है। इसमें बताया गया है कि इस 200 साल पुराने घर में सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
Ajab-Gajab: most beautiful house built in 17 acres on sale low price but no one comes to live
इस घर में नहीं रहना चाहता है कोई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

विस्तार

Ajab-Gajab: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। लोग चाहते हैं कि उन्हें कम बजट में एक अच्छा घर मिल जाए। इसके साथ ही लोगों की चाहत होती है कि उनके घर की डिजाइन और इंटरीरियर सबसे अलग हो। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका घर सबसे अलग नजर आए, तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है। करीब 17 एकड़ में बना एक घर बेहद कम कीमत में बिक रहा है। यह घर इंग्लैंड के किडरमिन्स्टर के वॉर्सेस्टरशायर में स्थित है, जिसकी कीमत भी उसके हिसाब से काफी कम है। हालांकि, इस घर के अंदर कुछ ऐसा है, जिसकी वजह से कोई इसे खरीदना नहीं चाहता है। 

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर इस डरावने घर के बारे में जानकारी दी गई है। रेडिट पर घर बेचने का विज्ञापन दिया गया है। इसमें बताया गया है कि इस 200 साल पुराने घर में सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। घर के साथ ही आठ एकड़ खेत भी है, जिसमें खेती की जा सकती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस घर की खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


क्यों कोई नहीं लेना चाहता है यह घर? 

खूबसूरत घर को देखने के बाद किसी का भी इसे खरीदने का मन करेगा। 17 एकड़ में बना यह घर चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ है। सबसे खास बात यह है कि यहां पर दो प्राकृतिक झरने भी हैं। विज्ञापन में बताया गया है कि इस विंटेज घर की कीमत 8.25 लाख पाउंड है। घर की कीमत प्रॉपर्टी के हिसाब से बेहद कम है। लेकिन जब लोगों को घर के अंदर की बात के बारे मे जानकारी हुई, तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। लोगों का कहना है कि जंगल के बीच स्थित यह घर रात में बेहद डरावना लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ajab-Gajab: इस आदमी के शरीर में बनती है शराब, जांच में सामने आई हैरान करने वाली बात


रेडिट पर एक शख्स ने बताया है कि घर के अंदर पालने में एक अजीब तरह का बंदर रखा गया है, जो एक डरावना खिलौना है। इसे देखकर कोई भी डर जाएगा। मुझे रात में नींद नहीं आएगी। अन्य लोगों ने भी घर के अंदर की चीजों को लेकर टिप्पणी की है। इनमें बच्चे के शयनकक्ष में रखे डरावने खिलौने भी शामिल हैं। लोगों ने इसे बेहद डरावना घर बताया है। 


Moon: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में घूम रही रहस्यमयी चट्टान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है चंद्रमा से संबंध

पहले भी बिक रही थी ऐसी हवेली

कुछ दिनों पहले भी एक ऐसे ही घर का विज्ञापन सामने आया था। रियलिटी टीवी स्टार क्लो फेरी ने विज्ञापन दिया था कि वह अपनी हवेली को बेचना चाहती हैं। उनकी हवेली की कीमत एक मिलियन डॉलर थी, लेकिन वह उसे काफी कम कीमत में बेच रही थीं। उनका कहना था कि उन्हें भूतों ने परेशान कर दिया था। इसके कारण वह अपनी हवेली को बेचना चाहती थीं। बता दें कि 28 वर्षीय फेरी ने इस हवेली को साल 2021 में खरीदा था। हालांकि, कुछ महीने बीतने के बाद उन्हें डर लगने लगा था। वह डर की वजह से अपनी मां के घर जाकर रहने लगीं। उन्होंने बताया कि वह अपनी हवेली में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। उन्होंने बाद में बताया था कि उनकी हवेली के लाॅन में तीन महिलाओं की हत्या की गई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed