फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों में बिके नेपोलियन के 200 साल पुराने 3 प्रेम पत्र, लिखा है कुछ ऐसा

Sat, 13 Apr 2019 02:28 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Napoleon bonaparte love letters to his wife Josephine sold in 3 crore 97 lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : shutterstock

फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा 200 साल पहले अपनी पत्नी जोसेफिन को लिखे गए तीन प्रेम पत्र कुल 5,13,000 यूरो यानी करीब 3 करोड़ 97 लाख रुपये में नीलाम हुए हैं। ये प्रेम पत्र साल 1796 से 1804 के बीच लिखे गए थे, जिसकी नीलामी गुरुवार को फ्रांस के ड्रोउट नीलामी घर में हुई। 

Napoleon bonaparte love letters to his wife Josephine sold in 3 crore 97 lakh rupees
नेपोलियन बोनापार्ट और जोसेफिन - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 1796 में इटली अभियान के दौरान लिखे गए एक पत्र में नेपोलियन ने लिखा है, 'मेरी प्यारी दोस्त, आपकी ओर से मुझे कोई पत्र नहीं मिला। जरूर कुछ खास चल रहा है, इसलिए आप अपने पति को भूल गई हैं। हालांकि, काम और बेहद थकावट के बीच में सिर्फ और सिर्फ आपकी याद आती है।' 

Napoleon bonaparte love letters to his wife Josephine sold in 3 crore 97 lakh rupees
एनिग्मा एन्क्रिप्शन मशीन - फोटो : Social media

फ्रेंच एडर और एगुट्स हाउसेस की ओर से ऐतिहासिक थीम पर आधारित इस नीलामी में एक दुर्लभ एनिग्मा एन्क्रिप्शन मशीन को भी शामिल किया गया था। इस मशीन का इस्तेमाल नाजी जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान किया था, जो 48,100 यूरो यानी करीब 37 लाख रुपये में नीलाम हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Napoleon bonaparte love letters to his wife Josephine sold in 3 crore 97 lakh rupees
Napoleon Bonaparte - फोटो : File photo

दरअसल, नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस की क्रांति में सेनापति, 11 नवंबर 1799 से 18 मई 1804 तक प्रथम कौंसल के रूप में शासक और 18 मई 1804 से 6 अप्रैल 1814 तक नेपोलियन I के नाम से सम्राट रहा। वह 20 मार्च से 22 जून 1815 में फिर से सम्राट बना। वह यूरोप के अन्य कई क्षेत्रों का भी शासक था। 

विज्ञापन
Napoleon bonaparte love letters to his wife Josephine sold in 3 crore 97 lakh rupees
नेपोलियन बोनापार्ट - फोटो : Social media

इतिहास में नेपोलियन विश्व के सबसे महान सेनापतियों में गिना जाता है। उसने फ्रांस में एक नई विधि संहिता लागू की थी, जिसे नेपोलियन की संहिता कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed