फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी को पति बनाकर साथ में क्वारंटीन हो गई महिला कांस्टेबल, बड़े ही दिलचस्प तरीके से हुआ खुलासा

Sat, 18 Jul 2020 01:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 18 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
nagpur lady constable quarantine with lover as husband exposed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी से भारत समेत विश्व के अधिकांश देश प्रभावित हैं। किसी भी व्यक्ति के रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे क्वारंटीन किया जा रहा है। लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में क्वारंटीन से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। नागपुर में एक महिला कांस्टेबल ने अपने प्रेमी के साथ क्वारंटीन होने के लिए उसे अपना पति बता दिया। इस मामले का खुलासा भी बहुत ही दिलचस्प तरीके से हुआ।

nagpur lady constable quarantine with lover as husband exposed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, यह मामला बजाज नगर थाने का है। यहां महिला कांस्टेबल को उसके साथ के एक कर्मचारी के कोरोना पटजिटिव होने पर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। क्वारंटीन सेंटर पर महिला कांस्टेबल ने बताया कि उसका पति पोस्टल विभाग में काम करता है। उसे भी क्वारंटीन किया जाना चाहिए।

nagpur lady constable quarantine with lover as husband exposed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कांस्टेबल ने अपने पति के नामपर प्रेमी को ही क्वारंटीन करवा दिया। महिला का प्रेमी शादीशुदा था, जब वह तीन दिन तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी को इसके बारे में पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
nagpur lady constable quarantine with lover as husband exposed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उसकी पत्नी क्वारंटीन सेंटर पर पहुंची, तो उसे अंदर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद वो बजाज नगर थाने पर पहुंच कर पति की शिकायत दर्ज कराई। पत्नी के शिकायत पर पुलिस आयुक्त डॉ भूषण कुमार उपाध्याय ने मामले की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
nagpur lady constable quarantine with lover as husband exposed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कांस्टेबल अविवाहित है। उसके सहकर्मी के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे क्वारंटीन में रखा जाना था। इस दौरान वो अपने प्रेमी को ही पति बताकर क्वारंटीन सेंटर में चली गई। महिला का प्रेमी शादीशुदा है। मामले का खुलासा होने के बाद व्यक्ति को दूसरे क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed