Mystery of Virupaksha temple: विरुपाक्ष मंदिर के रहस्य को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिरों में शामिल यह रहस्यमयी मंदिर कर्नाटक के हम्पी में स्थित है। मान्यता है कि हम्पी रामायण काल की किष्किंधा है। इस मंदिर में भगवान शिव के विरुपाक्ष रूप की पूजा होती है। यह प्राचीन मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर में भी शामिल है। विरुपाक्ष मंदिर की कई खासियत है और इससे रहस्य भी जुड़ा हुआ है। मंदिर के रहस्य को अंग्रेजों ने भी जानने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
भगवान विरुपाक्ष और उनकी पत्नी देवी पंपा को समर्पित इस मंदिर की विशेषता है कि यहां स्थापित शिवलिंग दक्षिण की तरफ झुका हुआ है। धार्मिक मान्यता है कि रावण ने भगवान राम से युद्ध में जीत के लिए शिवजी की आराधना की, जिसके बाद भगवान शंकर प्रकट हुए, तो रावण ने उनसे लंका में शिवलिंग की स्थापना करने को कहा।
2 of 5
भारत का रहस्यमयी मंदिर, जिसके खभों से आती है गाने की आवाज, रहस्य जानने के लिए अंग्रेंजों ने काट दिए
- फोटो : Adobe Stock
रावण के बार-बार प्रार्थना करने पर भगवान शिव राजी हो गए, लेकिन उन्होंने उसके सामने एक शर्त रख दी। शर्त यह थी कि शिवलिंग को लंका ले जाते समय नीचे जमीन पर नहीं रखना है। रावण शिवलिंग को लेकर लंका जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में एक व्यक्ति को शिवलिंग को पकड़े रहने के लिए दे दिया, लेकिन वजन ज्यादा होने की वजह उसने शिवलिंग को जमीन पर रख दिया। तब से ही यह शिवलिंग यहीं रह गया और हजारों कोशिशों के बाद भी नहीं हिलाया जा सका।
3 of 5
भारत का रहस्यमयी मंदिर, जिसके खभों से आती है गाने की आवाज, रहस्य जानने के लिए अंग्रेंजों ने काट दिए
- फोटो : Adobe Stock
विरुपाक्ष मंदिर की दीवारों पर उस घटना के चित्र बनाए गए हैं। इसमें दिखाया है कि रावण भगवान शंकर से पुन: शिवलिंग को उठाने की प्रार्थना कर रहा है, लेकिन भगवान शिव मना कर देते हैं। मान्यता यह भी है कि यह भगवान विष्णु का निवास स्थान था, लेकिन उन्होंने इस जगह को रहने के लिए कुछ अधिक ही विशाल समझा और क्षीरसागर वापस चले गए।
Viral Post: स्लीपर कोच में परिवार संग सफर कर रहा था शख्स, पहले भीड़ ने ली बैठने की जगह फिर मांगने लगे...
4 of 5
भारत का रहस्यमयी मंदिर, जिसके खभों से आती है गाने की आवाज, रहस्य जानने के लिए अंग्रेंजों ने काट दिए
- फोटो : Adobe Stock
बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 500 साल पुराना है। द्रविड़ स्थापत्य शैली में बने इस मंदिर का गोपुरम 500 साल से पहले बना था जो 50 मीटर ऊंचा है। भगवान शिव और देवी पंपा के अलावा यहां पर कई छोटे-छोटे मंदिर हैं। विक्रमादित्य द्वितीय की रानी लोकमाह देवी ने विरुपाक्ष मंदिर को बनवाया था। इस मंदिर को पंपावती मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
Viral Video: पापा की परियों ने स्कूटी लेकर पेट्रोल पंप पर मारी ऐसी खतरनाक एंट्री, वीडियो देखकर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
5 of 5
भारत का रहस्यमयी मंदिर, जिसके खभों से आती है गाने की आवाज, रहस्य जानने के लिए अंग्रेंजों ने काट दिए
- फोटो : Adobe Stock
इस मंदिर की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस मंदिर के कुछ खंभों से संगीत यानी गाने की आवाजा आती है। इसलिए उनको म्यूजिकल पिलर्स भी कहा जाता है। बताया जाका है कि अंग्रेजों ने खंभों से संगीत कैसे निकलता है यह जानने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने इस मंदिर के खंभों तोड़कर देखा, तो वह हैरान रह गए, क्योंकि खंभे अंदर से खोखले थे और कुछ भी नहीं था। इस रहस्य का आज तक पता नहीं चला पाया है और इसे रहस्यमयी मंदिर कहा जाता है।