फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर कोरिया में इस होटल की पांचवीं मंजिल पर जाने से है मनाही, इसके पीछे है बड़ा गहरा रहस्य

Fri, 06 Nov 2020 11:21 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 06 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Yanggakdo Hotel Fifth Floor In North Korea Restricted To Go
यंगाकडो होटल, उत्तर कोरिया - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर कोरिया अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। न तो यहां के लोगों को बाकी दुनिया की बातें पता होती हैं और न ही बाकी दुनिया को इस देश की बातें। कुल मिलाकर उत्तर कोरिया को दुनिया एक रहस्यमय देश के तौर पर ही जानती है। यूं तो आमतौर पर किसी भी होटल के किसी भी फ्लोर पर जाने की मनाही मेहमानों को नहीं होती है, लेकिन उत्तर कोरिया में एक ऐसा होटल है, जहां की पांचवीं मंजिल पर किसी का भी जाना मना है। इसके पीछे एक गहरा रहस्य छुपा हुआ है। 

Mysterious Yanggakdo Hotel Fifth Floor In North Korea Restricted To Go
यंगाकडो होटल, उत्तर कोरिया - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर कोरिया के इस होटल का नाम है यंगाकडो होटल, जो यहां की राजधानी प्योंगयांग में है। यह होटल उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा होटल है और साथ ही यहां की सातवीं या आठवीं सबसे ऊंची इमारत। यह ताएडॉन्ग नदी के बीच में स्थित यांगाक आइलैंड (द्वीप) पर बना हुआ है। 

Mysterious Yanggakdo Hotel Fifth Floor In North Korea Restricted To Go
यंगाकडो होटल, उत्तर कोरिया - फोटो : सोशल मीडिया

47 मंजिला यंगाकडो होटल में कुल 1000 कमरे हैं। इसमें चार रेस्टोरेंट, एक बाउलिंग एले और एक मसाज पॉर्लर भी है। यह होटल उत्तर कोरिया का पहला लग्जरी होटल है, जिसमें एक कमरे का किराया करीब 25 हजार रुपये है। यह छह साल में बनकर तैयार हुआ है। इसका निर्माण कार्य साल 1986 में शुरू हुआ था और 1992 में बनकर तैयार हो गया था। इसे फ्रांस की कैंपेनन बर्नार्ड कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बनाया था, जिसे साल 1996 में आम लोगों के लिए खोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Yanggakdo Hotel Fifth Floor In North Korea Restricted To Go
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि इस होटल की लिफ्ट में पांचवीं मंजिल का बटन ही नहीं है। यानी इसका साफ-साफ मतलब है कि लोग बाकी की किसी भी मंजिल पर जा सकते हैं, लेकिन पांचवीं मंजिल पर नहीं। इसको लेकर उत्तर कोरिया ने बेहद ही कड़े और सख्त नियम बनाए हैं, जिसके मुताबिक अगर कोई विदेशी नागरिक पांचवीं मंजिल पर जाता है तो उसे यहां की जेल में हमेशा-हमेशा के लिए सड़ना भी पड़ सकता है।  

विज्ञापन
Mysterious Yanggakdo Hotel Fifth Floor In North Korea Restricted To Go
यंगाकडो होटल, उत्तर कोरिया - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2016 में ओट्टो वार्मबियर नाम का एक अमेरिकी छात्र यंगाकडो होटल की पांचवीं मंजिल पर चला गया था, जिसके बाद उत्तर कोरिया की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था आरोप था कि उन्होंने होटल की पांचवीं मंजिल पर लगा एक पोस्टर उखाड़ा था। इसके बाद वहां ओट्टो वार्मबियर के खिलाफ मुकदमा चला और उन्हें 15 साल कैद की सजा सुनाई गई। कहते हैं कि पूछताछ के दौरान उन्हें बहुत टॉर्चर किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन अमेरिका लौटने के बाद वो कोमा में चले गए और जून 2017 में उनकी मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed