Mysterious Train: जब सुरंग में यात्रियों के साथ गायब हो गई ट्रेन, दुनिया के लिए आज भी है रहस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह रहस्यमयी घटना इटली की राजधानी रोम की है। साल 1911 में रोमन स्टेशन (Roman Station) से ट्रेन रवाना हुई थी जिसका नाम जेनेटी (Zanetti) था। ट्रेन को एक सुरंग से होकर अगले स्टेशन तक जाना था, लेकिन ट्रेन सुरंग में घुसते ही अचानक लापता हो गई। ट्रेन को बहुत खोजा गया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
लापता होने के बाद ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर पाए गए थे। उन्होंने एक बात ऐसी चौंकाने वाली घटना के बारे में बताया जिसके बारे में जानकर हर किसी के होश उड़ गए। उन्होंने बताया था कि ट्रेन सुरग के पास पहुंची तो वहां से एक रहस्यमयी धुंआ निकलता हुआ दिखाई दे रहा था जिसके बाद दोनों लोग घबराकर ट्रेन से कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में चली गई और कभी वापस बाहर नहीं आई।
इस रहस्यमयी घटना के बारे में जो बातें बताई जाती हैं वो और भी हैरान करने वाली हैं। बताया जाता है कि यह ट्रेन अपने समय से 71 वर्ष पीछे यानी कि भूतकाल में चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि सुरंग में गायब होने वाली ट्रेन 1840 में मेक्सिको जा पहुंची थी। इसकी वजह से इस ट्रेन को लोग भूतिया ट्रेन भी कहते हैं।
मेक्सिको की एक डॉक्टर ने हैरान करने वाला दावा किया था। महिला ने कहा था कि उसके अस्पताल में 104 लोगों को रहस्यमयी तरीके से भर्ती कराया गया था, लेकिन सभी लोग पागल हो चुके थे। महिला ने बताया था कि उन लोगों का कहना था कि सभी अस्पताल तक ट्रेन से पहुंचे थे।