दुनिया में आज भी कई ऐसी रहस्यमय चीजें मौजूद हैं, जिनकी सच्चाई शायद ही किसी को पता हों। आज हम कुछ ऐसी ही रहस्यमय चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका राज आज तक नहीं खुला। इन रहस्यमय चीजों के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
2 of 6
अनसुलझे रहस्य
- फोटो : Social media
केन्या के रुडोल्फ लेक के पास बने इस आइलैंड को 'नो रिटर्न' आइलैंड कहते हैं। अब इस आइलैंड पर कोई नहीं रहता। कहा जाता है कि कई सालों पहले यहां लोग रहा करते थे, लेकिन एक दिन वो सब अचानक गायब हो गए। उनका पता आज तक नहीं चल पाया। कहते हैं कि आज भी जो इस आइलैंड पर जाता है, वह कभी लौटकर नहीं आता।
3 of 6
अनसुलझे रहस्य
- फोटो : Social media
इन पत्थरों की खोज लगभग 1930 के दशक में की गई थी। 16 टन वजनी इन पत्थरों को हाथ से बनाया गया है। सबसे छोटे पत्थर की आकृति किसी टेनिस बॉल जैसी है। घने जंगलों में इस तरह की आकृति बनाना लगभग असंभव है। इन पत्थरों को किसने बनाया, क्यों बनाया, यह आज तक रहस्य ही है।
4 of 6
अनसुलझे रहस्य
- फोटो : Social media
इस व्यक्ति का नाम ली चिंग युएन, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह 256 साल की उम्र तक जिंदा था। चीन के रहने वाले ली चिंग दवाइयों के विद्वान थे और इसके लिए उन्हें 100 साल की उम्र में सरकार की तरफ से इनाम भी मिला था। कहते हैं कि 200 साल की उम्र में भी वह विश्वविद्यालय में लेक्चर देने जाया करते थे। उन्होंने 24 शादियां की थीं, लेकिन उनकी उम्र आज भी रहस्य बनी हुई है।
5 of 6
अनसुलझे रहस्य
- फोटो : Social media
स्कॉटलैंड में एक 200 मीटर गहराई वाली झील में यह रहस्यमय जीव दिखा था। साल 1934 में लंदन के एक डॉक्टर ने इस अजीबोगरीब जीव की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की थी। यह जीव इस तरह का दिख रहा था, जो आज से लाखों साल पहले धरती से विलुप्त हो चुके हैं।दुनिया के वो 5 अनसुलझे रहस्य, जिनकी सच्चाई का अबतक नहीं चला पता