इजिप्ट में स्थित गीजा के पिरामिड से हर कोई वाकिफ है। पर क्या कभी आपने मैक्सिको के ग्रेट पिरामिड ऑफ चोलुला (Cholula) के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम उसी के बारे में बात करेंगे। मैक्सिको का ये पिरामिड अपने भीतर कई रहस्यों को समेटे हुए है, जिन्हें आप सभी को जानना चाहिए। बचपन से हम लोग गीजा के पिरामिड के बारे में सुनते आए हैं। इजिप्ट के इस पिरामिड के भीतर कई ऐसे राज दफन हैं, जिनका आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है। वहीं देश दुनिया में भी कई रहस्यमय पिरामिड स्थित हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे मैक्सिको में स्थित ग्रेट पिरामिड ऑफ Cholula के बारे में। इस पिरामिड से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक भी अब तक पता नहीं लगा पाए हैं। पिरामिड पर हुए कई शोध के बाद भी इस बात का पता नहीं लग पाया है कि आखिरकार इतने बड़े पिरामिड को उस दौर में बनाया कैसे गया था?
अजब-गजब: कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे हुए है मैक्सिको का ये ग्रेट पिरामिड, गुत्थियों को सुलझाने में वैज्ञानिक भी हैं परेशान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन