वर्तमान समय में खगोल विज्ञानिक अंतरिक्ष से जुड़े हुए रहस्यों को सुलझाने में लगे हुए हैं। ऐसे में अंतरिक्ष से एक बेहद ही डराने वाली खबर सामने आई है। इस खबर ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को खौफ में डाल दिया है। दरअसल, धरती से 4 हजार प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों को किसी रहस्यमय चीज से रेडियो सिग्नल के आने का पता चला है। इस प्रकार के रेडियो सिग्नल को वैज्ञानिकों ने इससे पहले कभी नहीं देखा था। ये रेडियो सिग्नल हर 18 मिनट पर धरती पर आ रहे हैं। इस तरह की अंतरिक्ष में हो रही हलचल से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये एक न्यूट्रान तारा हो सकता है या फिर ये किसी सफेद तारे का अवशेष भी हो सकता है। इसका चुंबकीय क्षेत्र बहुत ज्यादा शक्तिशाली है, जिसके कारण इस तरह की तरंगे धरती पर आ रही हैं। ऐसा भी हो सकता है कि ये पूरी तरह से कोई दूसरी ही चीज हो।
Mysterious Radio Signal: अंतरिक्ष से धरती को मिल रही हैं रहस्यमयी रेडियो तरंगें, वैज्ञानिकों ने की डरावनी भविष्यवाणी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन