फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो रहस्यमय पिरामिड, जहां ताली बजाने पर आती है चिड़ियों के चहकने की आवाज

Mon, 24 Aug 2020 04:16 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 24 Aug 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
mysterious pyramid of the world where the sound of birds chirping when clapping
मेक्सिको का रहस्यमय पिरामिड - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। उन्ही जगहों में एक है मैक्सिको के युकाटन क्षेत्र में बना पिरामिड। इस पिरामिड का नाम 'चिचेन इट्जा चिर्प' है, जो मैक्सिको की सबसे रहस्यमय कलाकृति है। सांस्कृतिक धरोहरों का केंद्र होने के साथ यह पिरामिड कई अजूबों से भरा पड़ा है। चिचेन इट्जा एक कोलंबियाई मंदिर है, जिसे माया जनजाति सभ्यता के लोगों ने बनवाया है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां नीचे खड़ा होकर ताली बजाने पर आवाज रिफ्लेक्ट होकर चिड़ियों की चहचहाट जैसी सुनाई देती है।

mysterious pyramid of the world where the sound of birds chirping when clapping
मेक्सिको का रहस्यमय पिरामिड - फोटो : सोशल मीडिया

'चिचेन इट्जा' मंदिर खूबसूरत निर्माण में से एक है। लेकिन इसकी सबसे रहस्यमय बात यहां रिफ्लेक्ट होकर सुनाई देने वाली आवाज है। ध्वनि विशेषज्ञों के मुताबिक इस पिरामिड में ताली बजाने पर आवाज रिफ्लेक्ट होकर क्विजटल नामक पक्षी के आवाज की तरह आती है। इतना ही नहीं अगर कई लोग एक साथ ताली बजाते हैं, तो लगेगा कि कई चिड़ियाएं बोल रही हैं।

mysterious pyramid of the world where the sound of birds chirping when clapping
मेक्सिको का रहस्यमय पिरामिड - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1998 में कैलिफोर्निया के ध्वनि विशेषज्ञ डेविड लुबमैन ने चिचेन इट्जा पर शोध किया। उनके बाद कई ध्वनि विशेषज्ञ यहां शोध करने आए लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। आज तक कोई वैज्ञानिक ये नहीं बता पाया कि चिचेन इट्जा में ताली बजाने पर चिड़ियों की तरह आवाज क्यों रिफ्लेक्ट होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious pyramid of the world where the sound of birds chirping when clapping
मेक्सिको का रहस्यमय पिरामिड - फोटो : सोशल मीडिया

चिचेन इट्जा की एक खासियत ये भी है कि अगर कोई इसके बेस में खड़े होकर कोई ड्रम बजाए या चिल्लाए तो हर बार अलग-अलग तरह की आवाज रिफ्लेक्ट होती है। ऐसे में यह कहना कठिन है कि माया सभ्यता के लोगों को इन सब बातों की जानकारी थी या उन्होंने ऐसी आवाजों को रिफ्लेक्ट होने के लिए इस पिरामिड का निर्माण कराया था। इस पिरामिड के एक तरफ की सीढ़ियों पर अगर सूरज की रोशनी पड़ती है, तो वे सांप जैसी दिखती है।

विज्ञापन
mysterious pyramid of the world where the sound of birds chirping when clapping
मेक्सिको का रहस्यमय पिरामिड - फोटो : सोशल मीडिया

पानी की आवाज
बेल्जियम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक मीको डिक्लर्क ने इस पिरामिड पर शोध करते हुए यह भी नोटिस किया कि पिरामिड की सीढ़ियां चढ़ने पर ऐसी आवाज निकलती है, जैसे बाल्टी में बारिश का पानी गिर रहा हो। माया सभ्यता के लोग बारिश के देवता को पूजते थे, इसलिए यह को-इंसिडेंट नहीं हो सकता है। इस पिरामिड की मिस्ट्री इसे और दिलचस्प बनाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed