{"_id":"5d651c1c8ebc3e016025de6f","slug":"mysterious-fort-in-india-raja-jagatpal-singh-fort-pithoria-cursed-fort-ranchi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"200 साल पुराने इस किले पर हर साल क्यों गिरती है बिजली? आज तक नहीं सुलझा रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
200 साल पुराने इस किले पर हर साल क्यों गिरती है बिजली? आज तक नहीं सुलझा रहस्य
भारत में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जहां अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं। ऐसी ही एक जगह झारखंड के रांची में भी है। दरअसल, यहां एक रहस्यमयी किला है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इस किले पर हर साल आसमान से बिजली गिरती है, लेकिन इस रहस्य को आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है कि ऐसा क्यों होता है?
2 of 7
राजा जगतपाल सिंह का किला, रांची
- फोटो : Social media
इस किले को राजा जगतपाल सिंह के किले के नाम से जाना जाता है। लगभग 200 साल पुराना यह किला रांची से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पिठौरिया गांव में है। किसी जमाने में यह किला 100 कमरों वाला एक विशाल महल हुआ करता था, लेकिन वज्रपात के कारण यह किला अब पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है।
3 of 7
राजा जगतपाल सिंह का किला, रांची
- फोटो : Social media
गांव वालों के मुताबिक, इस किले पर हर साल बिजली एक क्रांतिकारी द्वारा राजा जगतपाल सिंह को दिए गए श्राप के कारण गिरती है। वैसे तो आसमानी बिजली का गिरना एक प्राकृतिक घटना है, लेकिन एक ही जगह पर सालों से बिजली का गिरना लोगों को जरूर सोचने पर मजबूर कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राजा जगतपाल सिंह का किला, रांची
- फोटो : Social media
वैसे तो इस किले के राजा जगतपाल सिंह अपनी प्रजा में काफी लोकप्रिय थे और उन्हें एक अच्छा राजा माना जाता था, लेकिन उनके द्वारा की गई कुछ गलतियों के कारण उनका नाम इतिहास में एक गद्दार के रूप में भी दर्ज है।
विज्ञापन
5 of 7
राजा जगतपाल सिंह का किला, रांची
- फोटो : Social media
कहा जाता है कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में राजा जगतपाल सिंह ने अंग्रजों की मदद की थी। वो क्रांतिकारियों से जुड़ी हर खबर अंग्रेजों तक पहुंचाते थे। कहते हैं कि एक क्रांतिकारी विश्वनाथ शाहदेव ने उनसे नाराज होकर उन पर हमला बोल दिया था, जिसके बाद राजा ने उन्हें पेड़ पर फांसी पर लटका दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।