फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्या है सहारा रेगिस्तान में बनी विशालकाय नीली आंख का रहस्य? सुलझाने में वैज्ञानिक भी हुए फेल

Sun, 14 Jul 2019 07:55 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Eye Richat Structure Eye of Sahara Desert Mystery
सहारा की नीली आंख - फोटो : Social media

वैसे तो दुनिया में न जाने कितने ही अजीबोगरीब रहस्य हैं, जिनके बारे में आज तक साफ-साफ पता नहीं चल पाया है। एक ऐसा ही रहस्य अफ्रीका में भी है। दरअसल अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के बीचों-बीच बना 50 किलोमीटर लंबा-चौड़ा 'रिचट स्ट्रक्चर', जिसे 'अफ्रीका की आंख' भी कहा जाता है, रहस्यों से घिरा पड़ा है। कहते हैं कि ये आंख इतनी विशाल है कि इसकी अद्भुत आकृति अंतरिक्ष से भी साफ-साफ दिखती है। 

Mysterious Eye Richat Structure Eye of Sahara Desert Mystery
सहारा की नीली आंख - फोटो : Social media

दुनियाभर के वैज्ञानिक इस आंख के रहस्य को सुलझाने में लगे हुए हैं, लेकिन इसके निर्माण को लेकर काफी विवाद है। कुछ लोग तो इसे एलियन का कारनामा बताते हैं। उनका मानना है कि ये विशालकाय आंख किसी परजीवी के द्वारा बनाई गई आकृति है। 

Mysterious Eye Richat Structure Eye of Sahara Desert Mystery
सहारा की नीली आंख - फोटो : Social media

हालांकि वैज्ञानिकों ने लंबी खोज के बाद जो कयास लगाए हैं वह काफी तथ्यपरक साबित होते हैं। कहा जा रहा है कि सहारा का यह इलाका पूर्व में पूरी तरह से समुद्र से ढका हुआ था। धीरे-धीरे बदलाव आता गया और यह इलाका दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Eye Richat Structure Eye of Sahara Desert Mystery
सहारा की नीली आंख - फोटो : Social media

पानी के सिकुड़ते स्वरूप के चलते रेत और पानी ने मिलकर एक ऐसी आकृति का निर्माण कर दिया, जो देखने में आंख की तरह लगने लगी। आगे चलकर इसे सहारा की आंख कहा जाने लगा। लेकिन अभी भी यह पूरी तरह से साबित नहीं हो सका है कि यह नीली आंख आखिर बनी कैसे? 

विज्ञापन
Mysterious Eye Richat Structure Eye of Sahara Desert Mystery
ग्रेट ब्लू होल, बेलिज - फोटो : Social media

हालांकि, ये इकलौती ऐसी आकृति नहीं है। इस तरह की कई आकृतियां पृथ्वी के दूसरे हिस्सों में भी देखा जा सकती हैं, जिसमें 'बेलिज का द ग्रेट ब्लू होल' भी शामिल है। आसमान से देखने पर यह 300 मीटर चौड़ा और 120 मीटर गहरा वृत्त बिल्कुल नीला दिखायी पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed