दुनियाभर में कई रहस्यमयी जीव हैं। इनमें एक मछली भी शामिल है जिसे जिंदा जीवाश्म भी कहा जाता है। इस मछली का नाम Coelacanth है जो डायनासोर के काल से ही धरती पर मौजूद है। कहा जाता है कि इस मछली की उम्र 100 साल तक हो सकती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये मछली गर्भ धारण करने के पांच साल बाद बच्चे को जन्म देती है।
इस मछली पर किए गए एक नए रिसर्च में यह खुलासा हुआ है। साल 1930 से पहले तक इस मछली को विलुप्त माना जाता था। लेकिन बाद में इस रहस्यमयी मछली को दक्षिण अफ्रीका के समुद्री तट पर देखा गया। इस अद्भुत मछली के बारे में कई रहस्यमयी खुलाए हुए हैं। इस रिसर्च में पाया गया है कि मछली रात में भ्रमण करते समय इंसान के आकार की हो सकती है। यह बहुत बहुत धीरे-धीरे बढ़ती है और करीब 100 साल तक जिंदा रह सकती है।
2 of 5
100 साल तक जिंदा रहती है ये रहस्यमय मछली
- फोटो : iStock
करीब 50 साल की होने के बाद ही यह गर्भधारण कर सकती है और गर्भ धारण करने के पांच साल बाद बच्चे को जन्म देती है। फ्रांस के शोधकर्ताओं का कहना है कि इस मछली को 40 से 69 साल का समय परिपक्व होने में लग जाता है। इस मछली का अस्तित्व खतरे में है।
3 of 5
100 साल तक जिंदा रहती है ये रहस्यमय मछली
- फोटो : iStock
वैज्ञानिक सिर्फ उन मछलियों पर ही रिसर्च कर पाते हैं जो या तो पकड़ी जाती हैं और जिनका शिकार किया गया हो। शार्क और दूसरी मछलियों की तरह यह मछली भी धीरे-धीरे बूढ़ी होती जाती है। अभी तक coelacanth मछली की सिर्फ दो प्रजातियां पाई गई हैं।
4 of 5
100 साल तक जिंदा रहती है ये रहस्यमय मछली
- फोटो : iStock
अफ्रीका के पूर्वी तट के कोमोरोस द्वीप समूह पर एक मछली और दूसरी प्रजाति इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास पानी में रहती है। सबसे खास बात यह है कि यह मछली सतह से 2300 फीट नीचे गहराई में रहती है। कुछ समय पहले शार्क के शिकारियों ने विलुप्त हो गई इस मछली को जिंदा पकड़ा था। यह मछली हिंद महासागर में मेडागास्कर के तट पर पकड़ी गई थी। लगभग 42 करोड़ साल पुरानी मछली की यह प्रजाति है।
5 of 5
100 साल तक जिंदा रहती है ये रहस्यमय मछली
- फोटो : iStock
एक रिसर्च के मुताबिक, शार्क के शिकार के कारण Coelacanth मछलियों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। साल 1980 से ही शार्क मछलियों के शिकार में तेजी आई हुई है। शार्क को पकड़ने के लिए शिकारी जिलनेट का इस्तेमास करते हैं जिसकी वजह से गहरे समुद्र में भी शार्क फंस जाती है।