आज के समय में सिर्फ उन्ही लड़कियों को खूबसूरत माना जाता है, जिनका शक्ल अच्छी हो, पतली-दुबली हों और चेहरे पर दाग नाम की तो कोई चीज हो ही ना। लेकिन 19वीं सदी में ऐसा नहीं था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस समय मोटापे को ही खूबसूरती माना जाता था। ईरान की राजकुमारी की सुंदरता के किस्से आज भी याद किए जाते हैं।
2 of 6
मूंछों वाली राजकुमारी
- फोटो : Social media
कहते हैं कि ईरान की राजकुमारी ताज अल कजर सुल्ताना ने सुंदरता के सभी मानकों को तोड़ दिया था। उनके चेहरे पर घनी आईब्रो और मूंछें हुआ करती थीं। साथ ही वो काफी मोटी भी थीं, लेकिन उस दौर में इसे ही सुंदरता माना जाता था।
3 of 6
मूंछों वाली राजकुमारी
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय बड़ी संख्या में ऐसे नौजवान थे, जो राजकुमारी की खूबसरती के दीवाने थे और उनसे शादी करना चाहते थे। हालांकि राजकुमारी ने उन सभी के प्रस्तावों को ठुकरा दिया था। कहते हैं कि इस बात से आहत होकर करीब 13 नौजवानों ने खुदकुशी कर ली थी।
4 of 6
मूंछों वाली राजकुमारी
- फोटो : Social media
दरअसल, प्रस्ताव ठुकराने के पीछे वजह ये थी कि राजकुमारी की शादी पहले ही अमीर हुसैन खान शोजा ए सल्तनेह से हो चुकी थी। इस शादी से उनके चार बच्चे थे, जिसमें दो बेटियां और दो बेटे थे। हालांकि, बाद में उनका तलाक हो गया।
5 of 6
मूंछों वाली राजकुमारी
- फोटो : Social media
हालांकि दावा किया जाता है कि राजकुमारी के कई अफेयर भी रहे थे, जिनमें दो लोग सबसे प्रमुख थे। गुलाम अली खान अजीजी अल सुल्तान और ईरानी कवि आरिफ काजविनी से उनके अफेयर की बात बतायी जाती है।