अब तक तो आपने रुपये-पैसे या घोड़ा, गाड़ी ही चुराते चोरों को देखा होगा, लेकिन मुंबई में पुलिस ने दो ऐसे अनोखे चोर पकड़े हैं, जो सड़कों पर लगे गटर के ढक्कन चुराते थे। जी हां, गटर के ढक्कन। अब आप सोच रहे होंगे कि ये चोर ऐसा क्यों करते थे, तो चलिए इसके बारे में भी बता देते हैं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से बीएमसी बार-बार पुलिस से शिकायत कर रही थी कि सड़कों पर लगे गटर के ढक्कन अचानक गायब हो जाते हैं, जिसके बाद पुलिस ने नजर रखना शुरू किया। जब पुलिस ने उस जगह का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जहां से गटर के ढक्कन गायब हुए थे, तो नजारा देखकर वो भी हैरान रह गए।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
पुलिस ने बताया कि जब दोनों चोर ढक्कन चुराने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त उन्हें धर दबोचा गया। इन चोरों को पास से पुलिस ने गटर के चार ढक्कन भी बरामद किए हैं।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
पुलिस के मुताबिक, दोनों चोरों के नाम अब्दुल खान और धीरज सिंह हैं। धीरज साकीनाका का रहने वाला है और वो टैक्सी चलाता है, जबकि अब्दुल नालासोपारा का रहने वाला है और वो दिहाड़ी का काम करता है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गिरफ्तार किए गए दोनों चोरों के चोरी करने का तरीका भी गजब का था। ये पहले सड़क के किनारे टैक्सी खड़ी कर देते थे और इस तरीके से खड़ी करते थे कि देखने वालों को लगे कि टैक्सी खराब है और उसकी मरम्मत चल रही है। इसी बीच वो गटर के ढक्कन निकाल लेते थे और टैक्सी में रखकर फरार हो जाते थे।