{"_id":"5d5fa0bf8ebc3e6c19388534","slug":"mumbai-police-arrested-unique-thieves-for-stealing-manhole-covers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़े अनोखे चोर, चुराते थे सड़कों पर लगे गटर के ढक्कन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पुलिस ने पकड़े अनोखे चोर, चुराते थे सड़कों पर लगे गटर के ढक्कन
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
गटर के ढक्कन चुराते थे चोर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक तो आपने रुपये-पैसे या घोड़ा, गाड़ी ही चुराते चोरों को देखा होगा, लेकिन मुंबई में पुलिस ने दो ऐसे अनोखे चोर पकड़े हैं, जो सड़कों पर लगे गटर के ढक्कन चुराते थे। जी हां, गटर के ढक्कन। अब आप सोच रहे होंगे कि ये चोर ऐसा क्यों करते थे, तो चलिए इसके बारे में भी बता देते हैं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से बीएमसी बार-बार पुलिस से शिकायत कर रही थी कि सड़कों पर लगे गटर के ढक्कन अचानक गायब हो जाते हैं, जिसके बाद पुलिस ने नजर रखना शुरू किया। जब पुलिस ने उस जगह का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जहां से गटर के ढक्कन गायब हुए थे, तो नजारा देखकर वो भी हैरान रह गए।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
पुलिस ने बताया कि जब दोनों चोर ढक्कन चुराने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त उन्हें धर दबोचा गया। इन चोरों को पास से पुलिस ने गटर के चार ढक्कन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
पुलिस के मुताबिक, दोनों चोरों के नाम अब्दुल खान और धीरज सिंह हैं। धीरज साकीनाका का रहने वाला है और वो टैक्सी चलाता है, जबकि अब्दुल नालासोपारा का रहने वाला है और वो दिहाड़ी का काम करता है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गिरफ्तार किए गए दोनों चोरों के चोरी करने का तरीका भी गजब का था। ये पहले सड़क के किनारे टैक्सी खड़ी कर देते थे और इस तरीके से खड़ी करते थे कि देखने वालों को लगे कि टैक्सी खराब है और उसकी मरम्मत चल रही है। इसी बीच वो गटर के ढक्कन निकाल लेते थे और टैक्सी में रखकर फरार हो जाते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।