फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: समलैंगिक बेटी से परेशान हो गई थी मां, जबरदस्ती लगा दिया स्पर्म का इंजेक्शन

Fri, 18 Jun 2021 01:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 18 Jun 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
mother injected her lesbian daughter a sperm injection and it became such a condition
लॉरेन और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया

मां अपनी बेटी की हर जरूरत को समझती है। उसकी खुशियां, परेशानियां या इच्छाओं के बारे में भला मां से बेहतर कौन जानेगा? वहीं बेटी भी इस मामले में बिल्कुल पीछे नहीं हैं। वे अपनी मां की परछाई की तरह होती हैं। मां का सबसे ज्यादा ख्याल बेटी ही रखती है। यूं कहें तो मां-बेटी का रिश्ता काफी प्यार भरा होता है।


 

मां-बेटी की एक जोड़ी के वजह से ब्रिटेन का एक रियलिटी टीवी शो इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रहा है। दरअसल, एसमदर्ड नामक इस शो का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन अपने कंटेंट के वजह से यह शो काफी विवादों में भी घिर चुका है। बता दें कि इस शो में मां-बेटी की वैसी जोड़ियों के बारे में दिखाया जाता है, जो एक-दूसरे के काफी करीब हैं। लेकिन इस बार एसमदर्ड शो एक लेस्बियन कपल और उसकी मां के वजह से काफी चर्चा में है।

mother injected her lesbian daughter a sperm injection and it became such a condition
स्पर्म का इंजेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो के प्रोमो में लॉरेन नाम की महिला बताती हैं कि उन्हें अपनी मां के वजह से बेहद अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। लॉरेन की मां को जब इस बात का एहसास हुआ कि उनकी बेटी लेस्बियन होने के कारण बच्चे पैदा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है, तो उन्होंने लॉरेन को स्पर्म इंजेक्शन लगा दिया।

mother injected her lesbian daughter a sperm injection and it became such a condition
लॉरेन - फोटो : सोशल मीडिया

लॉरेन ने बताया कि उनकी मां अक्सर ये कहती हैं कि वे मेरे बच्चों को देखना चाहती हैं और उनके साथ खेलना चाहती हैं।  हम हमेशा इस बारे में बात करते रहते हैं। शायद इसी वजह से उनके दिमाग में स्पर्म इंजेक्शन लगाने का ख्याल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
mother injected her lesbian daughter a sperm injection and it became such a condition
लॉरेन - फोटो : सोशल मीडिया

लॉरेन ने कहा कि मेरी पार्टनर को जब इसके बारे में पता चलता, तो वो मुझे उन्हें छोड़ सकती थी। हालांकि, इस स्थिति से मैं किसी तरह निकल गई और मेरी तबियत पर भी इस इंजेक्शन का कोई खास असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
mother injected her lesbian daughter a sperm injection and it became such a condition
लॉरेन की मां - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इस मामले में लॉरेन की पार्टनर लारा कहती हैं कि लॉरेन और उनकी मां के बीच करीबियों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि मैंने दो महिलाओं से शादी कर ली है। मुझे कई बार ऐसा लगता है कि मैंने लॉरेन और उसकी मां के साथ भी रिश्ते में आ चुकी हूं। लॉरा कहती हैं कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं एक पोलिगेमिस्ट रिश्ते में हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed