फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Revolt RV400: इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत में 28000 रुपये की बड़ी कटौती, आज से फिर शुरू हो रही है बुकिंग

Fri, 18 Jun 2021 10:39 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 18 Jun 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
revolt rv400 booking reopens revolt rv400 gets massive price cut revolt rv400 km range revolt rv400 price in india
Revolt RV400 - फोटो : Revolt Motors
पेट्रोल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं और देश के कई हिस्सों में 100 रुपये प्रति लीटर की कीमत को पार कर गई है। पेट्रोल के लगातार महंगा होने की वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों को एक किफायदी और फायदेमंद विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया स्टेज 2 (फेम इंडिया 2, FAME II) योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सब्सिडी बढ़ाने के सरकार के फैसले के बाद, Revolt Intellicorp ने अब अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक RV400 की कीमत में बड़ी कटौती का एलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब Revolt RV400 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 90,799 रुपये कर दी गई है। कंपनी ने RV400 की कीमत में करीब 28,000 रुपये की कटौती की है। कीमत में कटौती के साथ ही, Revolt RV400 की कीमत अब बजाज पल्सर NS125 जैसी बाइक के बराबर पहुंच गई है। बता दें कि यह एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है जो एक बार फुल चार्जिंग करने पर 150 किलोमीटर से ज्यादा का ड्राइविंग रेंज देती है। 
revolt rv400 booking reopens revolt rv400 gets massive price cut revolt rv400 km range revolt rv400 price in india
Revolt RV400 - फोटो : Revolt Motors
दोबारा शुरू हो रही बुकिंग
इस बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए एक और खुशखबरी यह है कि Revolt Intellicorp अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक बाइक RV400 की बुकिंग शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शुरू कर रही है। कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी बुकिंग दोबारा शुरू कर रही है। बुकिंग के लिए ग्राहकों को 3,999 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। कंपनी का कहना है कि वह छह शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद में RV400 के लिए बुकिंग फिर से शुरू करेगी। कंपनी इस समय अपनी बाइक्स की बिक्री इन्हीं छह शहरों में करती है। Revolt RV400 की बुकिंग पूरी तरह से संपर्क रहित ऑनलाइन सिस्टम के जरिए की जाती है। 

अन्य 35 शहरों में भी जल्द मिलेगी
कंपनी ने एलान किया है कि वह भारत के 35 शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी में है। इसके साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को बाइक डिलीवरी को जल्दी सुनिश्चित करने के लिए अपने प्लांट में उत्पादन क्षमता भी बढ़ाने की घोषणा की है।
 
revolt rv400 booking reopens revolt rv400 gets massive price cut revolt rv400 km range revolt rv400 price in india
Revolt RV400 - फोटो : Revolt Motors
पावर और टॉप स्पीड
घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने वर्ष 2019 में घरेलू बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 को लॉन्च किया था। इस बाइक में कंपनी ने 5kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। खास बात यह है कि बाइक में 3.24kWh का स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। इसमें तीन राइडिंग मोड- Eco, Normal, और Sports मिलते हैं। बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
revolt rv400 booking reopens revolt rv400 gets massive price cut revolt rv400 km range revolt rv400 price in india
Revolt RV400 - फोटो : Revolt Motors
156 किमी की ड्राइविंग रेंज
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में काफी पावरफुल बैटरी मिलती है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक की बैटरी को साढ़े 4 से 5 घंटे के समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि Revolt RV400 बाइक के साथ कंपनी 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी देती है। जो देश में किसी भी दोपहिया वाहन के लिए सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन
revolt rv400 booking reopens revolt rv400 gets massive price cut revolt rv400 km range revolt rv400 price in india
Revolt RV400 बाइक - फोटो : Social
शानदार फीचर्स
इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, जियो-लोकेशन, नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की डिटेल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में स्पीकर और एग्जॉस्ट साउंड का फीचर मिलता है। यानी आप इस बिना आवाज वाली इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने के दौरान एग्जॉस्ट साउंड फीचर ऑन कर सकते हैं। जिससे यह किसी पेट्रोल बाइक की तरह आवाज करेगी। चालक अपनी पसंद के अनुसार इसे बंद भी कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed