फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के इस अनोखे देश में मुर्दों के साथ भी शादी कर लेते हैं लोग, राष्ट्रपति से लेनी पड़ती है इजाजत

Fri, 11 Dec 2020 09:53 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 11 Dec 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Most Weird Laws Of France Where People Can Legally Marry With Dead Person
मरे हुए लोगों के साथ शादी - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं, जहां के अजीबोगरीब कानूनों के बारे में जानकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। एक ऐसा ही देश है फ्रांस, जहां का अजीबोगरीब कानून आपको हैरान कर देगा। आइए जानते हैं इस देश के बारे में कुछ खास बातें, जो शायद ही आप जानते होंगे।

Most Weird Laws Of France Where People Can Legally Marry With Dead Person
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विकसित देशों की श्रेणी में आने वाला फ्रांस क्षेत्रफल के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा देश है, जबकि विश्व में यह 43वें नंबर पर है। यहां के लोग खाने का बहुत सम्मान करते हैं। यही वजह है कि यहां के होटलों में बचे हुए खाने को फेंकना गैरकानूनी माना जाता है। कहते हैं कि अप्रैल फूल मनाने की शुरुआत फ्रांस से ही हुई थी। यहां की महिलाएं दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक समय तक जीवित रहती हैं।

Most Weird Laws Of France Where People Can Legally Marry With Dead Person
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जहां आमतौर पर भारत में 10-20 प्रकार के ही पनीर के पकवान बनाए जाते हैं, वहीं फ्रांस में करीब 4700 प्रकार के पनीर के पकवान बनाए जाते हैं। अगर मोटे लोगों की बात करें तो पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा मोटे लोग फ्रांस में ही होते हैं। फ्रांस दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय इकाई प्रणाली को अपनाया गया, जैसे कि किलोमीटर, किलोग्राम, लीटर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Weird Laws Of France Where People Can Legally Marry With Dead Person
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शादी के अवसर पर सफेद सूट पहनने की परंपरा फ्रांस में पिछले 500 सालों से चली आ रही है। यहां इसकी शुरुआत वर्ष 1499 में ही हो गई थी। फ्रांस इंग्लैंड के बाद दूसरा ऐसा देश है, जिसने दुनिया के सबसे अधिक हिस्सों पर राज किया। फ्रांस ने विश्व में कुल 8.6 फीसदी हिस्सों पर राज किया है।

विज्ञापन
Most Weird Laws Of France Where People Can Legally Marry With Dead Person
फ्रांस - फोटो : Pixabay

फ्रांस में एक विचित्र कानून भी है, जिसके तहत यहां लोग मृत व्यक्ति या महिला के साथ भी शादी कर सकते हैं। हालांकि ऐसी शादी के लिए लोगों को राष्ट्रपति से इजाजत लेनी पड़ती है। राष्ट्रपति विशेष परिस्थितियों में इस कानून के तहत उस व्यक्ति को मृतक के साथ शादी करने की अनुमति दे सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed