फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच सबसे ठंडे देश, जहां की सर्दी तोड़ देती है सारे रिकॉर्ड

Fri, 11 Dec 2020 09:45 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 11 Dec 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Coldest Country in the World News The five coldest countries in the world
विश्व मे सबसे ठंडा देश - फोटो : Pixabay

सर्दियों का मौसम आ गया है। ऐसे में लोगों ने अपने-अपने स्वेटर, जैकेट, कंबल, रजाई सब निकाल लिए हैं, ताकि ठंड से बच सकें। हालांकि भारत में कुछ ही ऐसे इलाके हैं, जहां ज्यादा ठंड पड़ती है। इनमें कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि जगहें हैं। यहां तापमान कभी-कभी शून्य से भी चला जाता है और भारी बर्फबारी होती है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप दुनिया के उन पांच सबसे ठंडे देशों के बारे में जानते हैं, जिनके कुछ इलाके तो पूरे साल बर्फ की चादर से ढंके रहते हैं। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में...

Top 5 Coldest Country in the World News The five coldest countries in the world
ग्रीनलैंड का एक इलाका - फोटो : Pixabay

ग्रीनलैंड 

  • यह डेनमार्क राजशाही के अधीन एक स्वायत्त घटक देश है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित है। चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ यह देश दुनिया के सबसे ठंडे देशों में से एक है। यहां गर्मियों के मौसम में भी तापमान शून्य होता है। 
Top 5 Coldest Country in the World News The five coldest countries in the world
आइसलैंड का एक इलाका - फोटो : iStock

आइसलैंड

  • आइसलैंड गणराज्य उत्तर पश्चिमी यूरोप में उत्तरी अटलांटिक में ग्रीनलैंड, फरो द्वीप समूह और नॉर्वे के मध्य बसा एक द्वीपीय देश है। यह दुनिया के सबसे ठंडे देशों में से एक है। यहां का तापमान आसानी से माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यहां मौजूद वतनजोकुल ग्लेशियर गुफा दुनिया की सबसे अविश्वसनीय गुफाओं में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Coldest Country in the World News The five coldest countries in the world
बर्फ से ढका कजाकिस्तान का एक इलाका - फोटो : Pixabay

कजाकिस्तान 

  • आर्कटिक सर्कल के अंदर स्थित यह देश रूस के ठीक नीचे स्थित है। यहां के इलाके बहुत असमान हैं, जहां ऊंचाई के आधार पर तापमान भिन्न होता है। सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है, लेकिन इस देश में ऐसे कई क्षेत्र हैं जो स्थायी रूप से बर्फ से ढके ही रहते हैं। 
विज्ञापन
Top 5 Coldest Country in the World News The five coldest countries in the world
कनाडा का एक इलाका - फोटो : Pixabay

कनाडा 

  • इसे दुनिया के सबसे ठंडे देशों में से एक माना जाता है। यहां इतनी ठंड पड़ती है कि समुद्र का पानी तक जम जाता है। सर्दियों के दौरान लगभग पूरे कनाडा में भारी बर्फबारी होती है और तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे तक गिर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed