{"_id":"5f9ebb478ebc3e9b8b77009a","slug":"most-weird-creatures-in-the-world-which-look-shocked-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के वो 5 अजीबोगरीब जीव, जिनकी अनोखी बनावट लोगों को करती है हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के वो 5 अजीबोगरीब जीव, जिनकी अनोखी बनावट लोगों को करती है हैरान
दुनिया में ऐसे कई जीव-जंतुओं की भरमार है, जो दिखने में बेहद ही अजीब लगते हैं। इन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि ये इसी धरती के हैं या किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। आज हम कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं जन्हें देखकर आप भी कहेंगे अरे... ये कौन सा जीव है?
2 of 6
लैम्प्रे मछली
- फोटो : सोशल मीडिया
यह आर्कटिक महासागर में पाई जाने वाली मछली की तरह होती है, जिसे देखकर कोई भी डर जाए। इस अजीबोगरीब 'मछली' को लैम्प्रे के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि अपने नुकीले दांतों और लंबी जीभ वाली यह मछली एक बार किसी शिकार को पकड़ ले, तो फिर उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यह अपने शिकार को खाती नहीं है बल्कि उसके शरीर पर अपने दांत गड़ा कर कई दिनों उसके शरीर से खून और बाकी सारे जरूरी तत्व निकाल कर पीती रहती है।
3 of 6
स्टार नोज मोल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसे 'स्टार नोज मोल' कहा जाता है। इसके मुंह पर बनी अजीब तरह की नाक किसी सितारे के जैसे दिखती है, इसीलिए इसका नाम ऐसा पड़ा। इनकी अजीबोगरीब नाक बहुत ही कम ऑक्सीजन वाली जगह पर भी इन्हें जिंदा रखती है। ये अपने नाक से छूकर ही पता लगा लेते हैं कि सामने पड़ी चीज खाने लायक है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नेकेड मोल रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस जीव के 'नेकेड मोल रैट' कहते हैं, जो पूर्वी अफ्रीका में पाया जाता है। यह एक प्रकार का चूहा ही है, लेकिन इसकी खाल कुछ ऐसी लगती है जैसे इसके ऊपर का चमड़ा किसी ने निकाल दिया हो। इसके शरीर पर आम चूहों की तरह बाल नहीं होते और इसकी चमड़ी झुर्रियों वाली होती है।
विज्ञापन
5 of 6
पिंक फेयरी आर्माडिलो
- फोटो : सोशल मीडिया
ये जीव दिखने में तो किसी चूहे की तरह लगता है, लेकिन इसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर ऐसा लगता है जैसे अलग से कोई परत रख दी गई हो। इसे 'पिंक फेयरी आर्माडिलो' कहते हैं। खुदाई में माहिर ये जीव इतनी तेजी से जमीन में खुदाई करते हुए जाते हैं मानो पानी में तैर रहे हों।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।