फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की 5 अजीबोगरीब महिलाएं, किसी के पैरों का वजन है 95 किलो तो कोई दिखती है वैंपायर की तरह

Sun, 19 May 2019 08:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 19 May 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Most Unique and Weird Womens That Actually Exist In This World
अजीबोगरीब महिलाएं - फोटो : Social media

दुनियाभर में ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपने आप में बेहद खास हैं। इनके खास होने की वजह भी बेहद ही अजीब और अनोखी है। इनमें कुछ महिलाओं ने तो ये वजह खुद बनाई है जबकि कुछ के लिए ये मजबूरी थी। आज हम ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी अजीब हैं। 

Most Unique and Weird Womens That Actually Exist In This World
आशा मंडेला - फोटो : Social media

इस महिला का नाम है आशा मंडेला, जो दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला के नाम से जानी जाती हैं। इनके बाल सिर्फ लंबे ही नहीं, बहुत ही ज्यादा लंबे हैं। यहां तक कि दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला का विश्व रिकॉर्ड भी आशा मंडेला के ही नाम है। इनके बालों की लंबाई 19 फीट से ज्यादा है। कहते हैं कि उन्हें अपने बालों को धोकर पूरी तरह सुखाने में ही दो दिन लग जाते हैं। 

Most Unique and Weird Womens That Actually Exist In This World
जूलिया ग्नूसे - फोटो : Youtube

जूलिया ग्नूसे, जिन्होंने अपने शरीर के 95 फीसदी हिस्सों पर टैटू करवा रखा है। इसके पीछे वजह ये है कि वो पॉरफीरिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं, जिससे सूर्य की रोशनी में उनकी त्वचा पर छाले पड़ जाते हैं। उन निशानों को छुपाने के लिए उन्होंने टैटू का सहारा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Unique and Weird Womens That Actually Exist In This World
एनेटा फ्लोरचेक - फोटो : Social media

यह महिला हैं एनेटा फ्लोरचेक, जिन्हें दुनिया की सबसे मजबूत और ताकतवर महिला के तौर पर जाना जाता है। एनेटा कई बार दुनिया की सबसे ताकतवर महिला का खिताब जीत चुकी हैं। वो एक जवान पुरुष को आसानी से अपने हाथों से उठाकर अपने सिर के ऊपर तक ले जाकर टांग देती हैं। 

विज्ञापन
Most Unique and Weird Womens That Actually Exist In This World
मारिया क्रिस्टर्ना वैंपायर वुमन - फोटो : Social media

यह महिला दिखने में किसी वैंपायर से कम नहीं लगती। सालों से घरेलू हिंसा और फिर असफल शादी के बाद मारिया क्रिस्टर्ना नामक महिला ने अपने चेहरे सहित पूरे शरीर पर टैटू बनवाए और अपने माथे पर किसी जानवर के सींग की तरह इम्प्लान्ट भी करवाए। इन सबके बावजूद मारिया की सबसे अच्छी बात ये है कि वो घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की काफी मदद करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed