{"_id":"5ce160d2bdec22070518d244","slug":"most-unique-and-weird-womens-that-actually-exist-in-this-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की 5 अजीबोगरीब महिलाएं, किसी के पैरों का वजन है 95 किलो तो कोई दिखती है वैंपायर की तरह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की 5 अजीबोगरीब महिलाएं, किसी के पैरों का वजन है 95 किलो तो कोई दिखती है वैंपायर की तरह
दुनियाभर में ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपने आप में बेहद खास हैं। इनके खास होने की वजह भी बेहद ही अजीब और अनोखी है। इनमें कुछ महिलाओं ने तो ये वजह खुद बनाई है जबकि कुछ के लिए ये मजबूरी थी। आज हम ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी अजीब हैं।
2 of 6
आशा मंडेला
- फोटो : Social media
इस महिला का नाम है आशा मंडेला, जो दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला के नाम से जानी जाती हैं। इनके बाल सिर्फ लंबे ही नहीं, बहुत ही ज्यादा लंबे हैं। यहां तक कि दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला का विश्व रिकॉर्ड भी आशा मंडेला के ही नाम है। इनके बालों की लंबाई 19 फीट से ज्यादा है। कहते हैं कि उन्हें अपने बालों को धोकर पूरी तरह सुखाने में ही दो दिन लग जाते हैं।
3 of 6
जूलिया ग्नूसे
- फोटो : Youtube
जूलिया ग्नूसे, जिन्होंने अपने शरीर के 95 फीसदी हिस्सों पर टैटू करवा रखा है। इसके पीछे वजह ये है कि वो पॉरफीरिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं, जिससे सूर्य की रोशनी में उनकी त्वचा पर छाले पड़ जाते हैं। उन निशानों को छुपाने के लिए उन्होंने टैटू का सहारा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एनेटा फ्लोरचेक
- फोटो : Social media
यह महिला हैं एनेटा फ्लोरचेक, जिन्हें दुनिया की सबसे मजबूत और ताकतवर महिला के तौर पर जाना जाता है। एनेटा कई बार दुनिया की सबसे ताकतवर महिला का खिताब जीत चुकी हैं। वो एक जवान पुरुष को आसानी से अपने हाथों से उठाकर अपने सिर के ऊपर तक ले जाकर टांग देती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मारिया क्रिस्टर्ना वैंपायर वुमन
- फोटो : Social media
यह महिला दिखने में किसी वैंपायर से कम नहीं लगती। सालों से घरेलू हिंसा और फिर असफल शादी के बाद मारिया क्रिस्टर्ना नामक महिला ने अपने चेहरे सहित पूरे शरीर पर टैटू बनवाए और अपने माथे पर किसी जानवर के सींग की तरह इम्प्लान्ट भी करवाए। इन सबके बावजूद मारिया की सबसे अच्छी बात ये है कि वो घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की काफी मदद करती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।