दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल माचू-पिच्चू, पेरू का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल है। माचू पिच्चू इंका सभ्यता की बची हुई निशानी है। पेरू में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद से यह सातवां अजूबा बंद है। हाल ही में इसे सिर्फ एक पर्यटक के लिए खोला गया है। एक जापानी पर्यटक, जो पिछले तीन महीनों से पेरू में फंसा हुआ था। उसने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह सिर्फ तीन दिन के लिए माचू पिच्चू घूमने आया था, लेकिन लॉकडाउन के बाद से वो फंसा हुआ है। पेरू प्रशासन को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उसके लिए माचू पिच्चू घूमने का प्रबंध किया गया।
जब एक पर्यटक के लिए खोला गया दुनिया का सातवां अजूबा, जानिए इस जगह से जुड़े अनोखे तथ्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन