फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये हैं पृथ्वी की सबसे रहस्यमय जगहें, जिनके राज से आज तक नहीं उठ सका है पर्दा

Thu, 11 Nov 2021 04:11 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
most mysterious places on earth Whose secret has not been uncovered till date
पृथ्वी की सबसे रहस्यमय जगहें - फोटो : Istock

पृथ्वी पर ऐसी कई रहस्यमय जगहें हैं, जिनके राज से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इसी कड़ी में आज हम पृथ्वी के उन रहस्यमय स्थानों के बारे में जानेंगे, जो अपने भीतर कई राजों को समेट रखे हैं। हमारी सुंदर पृथ्वी पर ऐसे कई खूबसूरत स्थान हैं, जहां पर बड़ी मात्रा में लोग लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी रहस्यमय जगहें भी हैं, जहां पर लोग भूल कर भी जाने की हिम्मत नहीं करते हैं। ये स्थान इतने डरावने और खतरनाक हैं कि यहां पर पल भर में किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है। आइए जानते हैैं इन रहस्यमय स्थानों के बारे में -

डानाकिल डिप्रेशन

इस स्थान को पृथ्वी के नरक का द्वार कहा जाता है। ये जगह कई रहस्यों को अपने भीतर समेट रखी है। डानाकिल डिप्रेशन पृथ्वी के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। ये उत्तरी इथियोपिया नामक देश में स्थित है। इस जगह पर ज्वालामुखी की कई सघन क्रियाएं होती हैं। ये जगह इतनी गर्म है कि इसके नजदीक जाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

most mysterious places on earth Whose secret has not been uncovered till date
पृथ्वी की सबसे रहस्यमय जगहें - फोटो : Istock

डरावनी गुड़ियों का आइलैंड

ये रहस्यमय जगह मैक्सिको से दक्षिण, जोचिमिको कनाल के बीच 'ला इस्ला डे ला म्यूनेकस' पर स्थित है। यहां आपको कई डरावनी गुड़ियां पेड़ों पर लटकी हुई दिखेंगी। स्थानीय लोगों का कहना है की दर्जनों की तादाद में यहां की गुड़ियां एक दूसरे से कानाफूसी करती हैं। वे आंखें घुमाती हैं और एक दूसरे से इशारों में बात करती हैं। ये जगह काफी खतरनाक है। अक्सर यहां पर घूमने के लिए लोगों को टूर गाइड ले जाने की सलाह दी जाती है। उन्हें अकेले इस जगह पर घूमने नहीं दिया जाता है।

most mysterious places on earth Whose secret has not been uncovered till date
पृथ्वी की सबसे रहस्यमय जगहें - फोटो : Istock

बरमूडा ट्रायंगल

बरमूडा ट्रायंगल पिछले 100 सालों से रहस्य का विषय बना हुआ है। कई शोध और रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक इसके राज से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। पिछले लंबे समय से न जाने कितने विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज इसके भीतर रहस्यमय ढंग से गायब हुए हैं। ये जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से महज 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
most mysterious places on earth Whose secret has not been uncovered till date
पृथ्वी की सबसे रहस्यमय जगहें - फोटो : Istock

गीजा के पिरामिड

इजिप्ट में स्थित गीजा के पिरामिड आज भी एक रहस्य का विषय बने हुए हैं। इनकी अद्भुत कलाकृति और इतने विशाल ढांचे के कारण वैज्ञानिक आज भी इस बात को जान नहीं पाए हैं कि आज से लगभग हजारों साल पहले इसे लोगों ने कैसे बनाया था? गीजा के पिरामिड के भीतर कई ऐसे राज दफन हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिकों को आज भी कुछ नहीं पता है।

विज्ञापन
most mysterious places on earth Whose secret has not been uncovered till date
पृथ्वी की सबसे रहस्यमय जगहें - फोटो : Istock

मैग्नेटिक हिल लद्दाख

लद्दाख में स्थित मैग्नेटिक हिल काफी रहस्यमय जगह है। यहां पर ग्रेविटी के सभी नियम विपरीत दिशा में काम करने लगते हैं। यहां अगर आप अपनी गाड़ी को सिर्फ खड़ा कर देते हैं, तो वह खुद बा खुद ऊंचाई की तरफ चढ़ाई करने लगेगी। वैज्ञानिकों का कहना है ऐसा पहाड़ों की स्ट्रोंग मैग्नेटिक फील्ड के कारण होता है। वहीं कई दूसरे विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन के कारण होता है। असल में रोड नीचे की तरफ जा रहा है पर भ्रम में वो हमें ऊपर जाते हुए दिखता है। हालांकि इसके राज से पूरी तरह से पर्दा अब तक नहीं उठ सका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed