फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: एक देश में है घर का बेडरूम तो दूसरे देश में किचन, जानिए भारत के इस अनोखे गांव की रोचक बातें

Wed, 16 Feb 2022 02:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
most interesting story of unique village Longwa in india where peoples bedroom in one country and kitchen in another country
भारत का अनोखा गांव - फोटो : iStock

भारत में कई अनोखे गांव हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। एक ऐसा ही अनोखा गांव देश के नागालैंड राज्य (Nagaland) में है जिसका नाम लोंगवा गांव (Longwa Village) है। यह गांव दो देशों के बीच स्थित है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लोगों के खेत और घर भी दो देशों के बीच पड़ते हैं। घर एक देश में है, तो रसोई घर दूसरे देश में है। 



इस गांव के लोगों को सीमा पार जाने के लिए किसी वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ती है और दोनों देशों में लोग स्वतंत्रतापूर्वक घूम सकते हैं। नागांलैंड में पड़ने वाला यह भारत का आखिरी गांव म्यांमार सीमा के पास स्थित है। राज्य के मोन जिले में यह गांव है जो यहां के सबसे बड़े गांवों में शामिल है। इस गांव से होकर भारत और म्यांमार की सीमा जाती है। आइए जानते हैं भारत के इस अनोखे गांव की कुछ दिलचस्प बातें...

most interesting story of unique village Longwa in india where peoples bedroom in one country and kitchen in another country
भारत का अनोखा गांव - फोटो : iStock

गांव में रहते हैं खूंखार आदिवासी

म्यांमार सीमा से सटा भारत का यह आखिरी गांव लोंगवा घने जंगलों के बीच स्थित है। इस गांव में कोंयाक आदिवासी रहते हैं जिन्हें बेहद खूंखार कहा जाता है। कबीले पर राज करने और जमीन पर कब्जे को लेकर अक्सर ये पड़ोसी गांवों से लड़ा करते थे। 

most interesting story of unique village Longwa in india where peoples bedroom in one country and kitchen in another country
भारत का अनोखा गांव - फोटो : iStock

म्यांमार की सेना में शामिल हैं कई गांव वाले

म्यांमार से सटे करीब 27 कोन्याक गांव हैं। यहां के कुछ स्थानीय लोग म्यांमार सेना में काम करते हैं। इस गाव में सिर का शिकार करने की प्रथा थी जिस पर साल 1940 में प्रतिबंध लगा दिया गया। इस गांव के कई लोगों के पास पीतल की खोपड़ी का हार है जिसे लोग एक जरूरी मान्यता बताते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
most interesting story of unique village Longwa in india where peoples bedroom in one country and kitchen in another country
भारत का अनोखा गांव - फोटो : iStock


गांव के राजा की हैं 60 पत्नियां

इस गांव के वंशानुगत 'द अंग' राजा हैं जिनकी 60 पत्नियां हैं। म्यांमार और अरुणाचल प्रदेश के 70 से ज्यादा गांवों में उनका प्रभाव है। माना जाता है कि इन गांवों में अफीम का सेवन ज्यादा किया जाता है। अफीम की पैदावार गांवों में नहीं होती है बल्कि म्यांमार से तस्करी कर लाई जाती है। 

विज्ञापन
most interesting story of unique village Longwa in india where peoples bedroom in one country and kitchen in another country
भारत का अनोखा गांव - फोटो : iStock

घूमने के लिए हैं कई खूबसूरत जगहें

लोंगवा गांव एक खूबसूरत जगह है। यहां की शांत जगहों और हरियाली के लोग दीवाने हो जाते हैं। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही कई खूबसूरत पर्यतक स्थल हैं जिनमें डोयांग नदी, शिलोई झील, नागालैंड साइंस सेंटर, हांगकांग मार्केट शामिल हैं। यहां पर किराए पर कार लेकर जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed