आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी के लिए मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसी एक दवा की तरह है जो हमे कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। कभी कभी हमारे पास हंसने की कोई वजह नहीं होती है, लेकिन जोक्स और चुटकुले पढ़कर हम हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: पप्पू ने गर्लफ्रेंड से पूछा- तुम चाइनीज जैसी क्यों दिखती हो? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
पप्पू ने गर्लफ्रेंड से पूछा - तुम चाइनीज जैसी क्यों दिखती हो?
गर्लफ्रेंड - मेरे पापा चीन के थे।
पप्पू - तुमने कभी मिलवाया नहीं?
गर्लफ्रेंड - वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
पप्पू - हां, चाइनीज माल ज्यादा दिन तक टिकता कहां है?
प्लम्बर - सर, नल ठीक हो गया है। लेबर चार्ज 800 रुपये हो गए।
इंजीनियर - अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।
प्लम्बर - सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
अंकल- अरे बेटा ये पैर में पट्टी कैसी बांध रखी है,
क्या हुआ?
पप्पू- कुछ नहीं अंकल बाइक से गिर गया चोट लग गई है...!
अंकल- ओह हो हो बेटा 'दवा-दारु' ले ली...?
पप्पू- हां अंकल गिरने से पहले ही ली थी...!
टीचर- एक औरत 1 घंटे मे 50 रोटी बनाती है,
तो 3 औरतें 1 घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी?
बच्चा एक भी नहीं, क्योंकि तीनों मिलकर
सिर्फ चुगली करेंगी।
टीचर बेहोश!