दुनियाभर में महंगे घरों की चर्चा हमेशा होती रहती है और जब देश के कुछ महंगे घरों की होती है, तो ये और भी दिलचस्प हो जाती है। आमतौर पर हम सभी की ये चाहत होती है कि हमारा आशियाना ऐसा हो, जहां हर सुख-सुविधा की चीजें मौजूद हों। ऐसे में लोग अपने पूरे जीवन की कमाई घर बनाने में लगा देते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से देश के कुछ महंगे और लग्जरी घरों के बारे में बताएंगे।
India Most Expensive and Luxury Homes: ये हैं भारत के 7 सबसे महंगे और लग्जरी घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी का एंटीलिया
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया का मुल्य 7,337 करोड़ रुपये से अधिक है। इतना ही नहीं फोर्ब्स ने इस घर को दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची में शामिल किया था। बता दें कि मुकेश अंबानी के इस घर का नाम अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप पर रखा गया है।
अनिल अंबानी का घर
बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के पाली हिल इलाके में बना अनिल अंबानी का घर 16,000 स्क्वेयर फीट में बना है। इसके अलावा इस घर की ऊंचाई 66 मीटर है। बता दें कि अमिल अंबानी के इस घर की कीमत 5,000 करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी गई है।
सायरस पूनावाला का घर
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015 में पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन सायरस पूनावाला ने ब्रीच कैंडी में अमेरिकी कांसुलेट के लिंकन हाउस के लिए 750 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। उस समय यह देश में किसी बंगले के लिए सबसे महंगा सौदा था।
कुमार मंगलम बिड़ला का घर
साल 2015 में ही मालाबर हिल में उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने 30,000 वर्ग फीट में फैले जटिया हाउस के लिए 425 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। बता दें कि कुमार मंगलम बिड़ला ने माहेश्वरी हाउस का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 2012 में 400 करोड़ रुपये मे़ं बिका था।