फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे जहरीला 'मशरूम', जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से ही हो जाती है ये बीमारी

Mon, 07 Oct 2019 01:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Most Deadly Fungus Species in Asia Mysteriously Emerged in Australia
दुनिया का सबसे जहरीला 'मशरूम' - फोटो : Social media

मशरूम, जिसे कई जगहों पर लोग कुकुरमुत्ता के नाम से भी जानते हैं। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने आप ही उग आता है। हालांकि अब तो देश-विदेश में मशरूम की खेती भी होने लगी है। वैसे तो मशरूम कई प्रकार के होते हैं, जो खाए जाते हैं, लेकिन हाल ही में शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात है, इसे छूने मात्र से ही बीमारी हो जाती है। 

Most Deadly Fungus Species in Asia Mysteriously Emerged in Australia
दुनिया का सबसे जहरीला 'मशरूम' - फोटो : Social media

लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में मिला है। इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है, लेकिन कुछ दिन पहले ही इस कवक को क्वींसलैंड में खोजा गया है। 

Most Deadly Fungus Species in Asia Mysteriously Emerged in Australia
दुनिया का सबसे जहरीला 'मशरूम' - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Deadly Fungus Species in Asia Mysteriously Emerged in Australia
दुनिया का सबसे जहरीला 'मशरूम' - फोटो : Social media

वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला है कि इसे खाने से ऑर्गन फेल हो जाते हैं यानी इंसान के अंग काम करना बंद कर देते हैं या फिर इसकी वजह से ब्रेन डैमेज यानी दिमाग को भी नुकसान पहुंच सकता है। यहां तक कि इसे छूने मात्र से ही शरीर में सूजन हो सकती है। जेम्स कुक विश्वविद्यालय (जेसीयू) के शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह एकमात्र ऐसा कवक है, जिसका जहर त्वचा के जरिए अवशोषित हो सकता है। 

विज्ञापन
Most Deadly Fungus Species in Asia Mysteriously Emerged in Australia
दुनिया का सबसे जहरीला 'मशरूम' - फोटो : Social media

पोडोस्ट्रोमा कॉर्नू-डामा नाम के इस जहरीले कवक को सबसे पहले चीन में साल 1895 में खोजा गया था। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस कवक को इंडोनेशिया और न्यू पापुआ गिनी में भी देखा गया है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed