फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bday spl: एक ऐसे इंजीनियर की कहानी जिसने किया 'नकल बॉल' का अविष्कार और झटके 610 विकेट

Mon, 07 Oct 2019 11:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Oct 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Zaheer Khan Bday Special How he become successful pacer of indian cricket team
जहीर खान - फोटो : twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम तेज गेंदबाजों में शुमार जहीर खान आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक ऐसा गेंदबाज जिसने भारत की गेंदबाजी आक्रमण को और धारदार बनाया और विपक्षियों को अपनी सटीक लाईन-लेंग्थ से खूब परेशान किया। यही कारण था की अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में उन्होंने 610 शिकार किए और अपनी एक अलग पहचान बनाई।



1978 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में जन्मे और श्रीरामपुर के रहने वाले जहीर खान पढ़ लिखकर इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन पिता ने उनसे कहा कि बेटा देश में इंजीनियर तो बहुत हैं तुम तेज गेंदबाज बनो और देश के लिए खेलो। उसके बाद जो हुआ वो एक इतिहास है।

जहीर के पिता उन्हें 17 साल की उम्र में मुंबई ले गए और फिर जिमखाना के खिलाफ फाइनल में जहीर द्वारा लिए गए 7 विकेटों ने उन्हें एकाएक सुर्खियों में ला दिया। यहां से जहीर के क्रिकेट की दमदार शुरुआत हुई और उन्हें मुंबई और वेस्ट जोन की अंडर-19 टीम में शामिल कर लिया गया। इसके बाद जहीर एमआरएफ पेस अकादमी से होते हुए तेजी से आगे बढ़े और भारतीय टीम में जगह बनाते हुए सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ने लगे। 

Zaheer Khan Bday Special How he become successful pacer of indian cricket team
जहीर खान - फोटो : social media

भारत के सफल तेज गेंदबाज
जहीर ने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर में भारत की ओर से खेलते हुए कुल 92 टेस्ट और 200 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 311 और वनडे मैचों में 282 विकेट हासिल किए। जहीर ने इस दौरान 17 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में भी भाग लिया और 17 विकेट चटकाए। कुल मिलाकर जहीर ने 309 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 610 विकेट अपने नाम किए और देश के सफलतम तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हुए।
 
भारत की तरफ से तेज गेंदबाजों में यदि कपिल देव भारत के दाएं हाथ के सर्वकालिक महानतम तेज गेंदबाज रहे तो वहीं जहीर बाएं हाथ के सफल गेंदबाज बने। जहीर ने उस दौर में भारतीय गेंदबाजी की कमान संभाली जब टीम में तेज गेंदबाजों के अंदर-बाहर जाने का दौर चल रहा था।

जहीर ने हमेशा टीम की जरुरत को अपनी गेंदबाजी से पूरा किया। टीम को जब भी विकेट की तलाश होती कप्तान उन्हें बेहिचक गेंद थमा देते और जहीर भी उन्हें निराश नहीं करते।

Zaheer Khan Bday Special How he become successful pacer of indian cricket team
जहीर खान - फोटो : social media

टीम में जगह बनाने के लिए मशक्कत
2005-06 में एक वक्त ऐसा आया जब लगा कि जहीर का करियर समाप्त हो जाएगा। उस वक्त आरपी सिंह, मुनाफ पटेल, इरफान पठान जैसे स्टार गेंदबाज टीम में अपनी दावेदारी मजबूत किए हुए थे। हालांकि जहीर ने एक बार फिर से 2007-08 में दमदार वापसी की और टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaheer Khan Bday Special How he become successful pacer of indian cricket team
जहीर खान - फोटो : social media

वर्ल्ड कप में धमाल
जहीर ने वापसी करने के साथ ही भारत में खेले गए 2007 वर्ल्ड कप के लिए टीम में अपनी जगह भी पक्की की और शानदार प्रदर्शन किया। जहीर ने 2003 वर्ल्ड कप में भी गांगुली की अगुवाई में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वर्ल्ड कप इतिहास में भी जहीर खान भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाले हैं। उन्होंने मात्र 23 वर्ल्ड कप मैचों में 20.22 की औसत से 44 विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
Zaheer Khan Bday Special How he become successful pacer of indian cricket team
जहीर खान - फोटो : twitter

कुछ बल्लेबाजों के लिए बने काल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जहीर खान कुछ खिलाड़ियों खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए काल बनकर उभरे थे। वे जब भी आते थे तो उनका शिकार जरुर करते थे। आंकड़ों में समझें तो जहीर ने दक्षिण अफ्रीका के स्टार सलामी बल्लेबाज और कप्तान रहे ग्रेम स्मिथ को 25 मैचों में 13 बार आउट किया था, कुछ इसी तरह श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा को 11, सनथ जयसूर्या और मैथ्यू हेडन को 10-10 बार आउट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed