{"_id":"5fa27c8f95a97b0732299f87","slug":"most-beautiful-and-luxurious-airports-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे खूबसूरत और आलीशान एयरपोर्ट, देखेंगे तो बस देखते ही रह जाएंगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के सबसे खूबसूरत और आलीशान एयरपोर्ट, देखेंगे तो बस देखते ही रह जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में कई ऐसे एयरपोर्ट यानी हवाईअड्डे हैं, जो बेहद ही खूबसूरत और आलीशान हैं। अगर एक बार ऐसी जगहों पर चले गए तो फिर वहां से आने का मन ही नहीं करता। वैसे आमतौर पर रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट, वहां इंतजार करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। ऐसा लगता है जैसे वक्त बीत ही नहीं रहा, लेकिन ये हवाईअड्डे ऐसे हैं, जहां अगर फ्लाइट के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़े तो उतना बुरा नहीं लगता, क्योंकि इन जगहों की खूबसूरती मन को मोह लेती है। आइए जानते हैं इन हवाईअड्डों के बारे में...
2 of 5
इंचियॉन इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : Facebook/Fresk Fare
ये है इंचियॉन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। सियोल में स्थित यह हवाईअड्डा विश्व के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक है। यह इतना विशाल है कि यहां दो सिनेमाहॉल, म्यूजियम, मॉल, आइस-स्केटिंग पार्क और घूमने-फिरने के लिए गार्डन सब मौजूद हैं।
यह सिंगापुर चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। यह एयरपोर्ट कितना विशाल और आलीशान है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि पूरे विमानक्षेत्र में 25 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। यहां कई थीम पार्क, वॉटरफॉल और गार्डन आदि हैं, जो इस एयरपोर्ट की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। आपको शायद पता न हो कि इसी हवाईअड्डे में दुनिया का सबसे लंबा एयरपोर्ट स्लाइड है।
हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा हांगकांग का प्रमुख विमानक्षेत्र है, जिसे स्थानीय लोग चेप लाप कोक एयरपोर्ट भी कहते हैं, क्योंकि यह चेप लाप कोक द्वीप पर बना हुआ है। यह दुनिया के सबसे आलीशान एयरपोर्ट में से एक है। इस एयरपोर्ट पर आईमैक्स सिनेमाहॉल भी मौजूद है।
मलयेशिया का क्वालालंपुर एयरपोर्ट भी खूबसूरती में जरा भी कम नहीं है। इस हवाईअड्डे को खूबसूरत बनाती है यहां की हरियाली। लोग इस इस हवाईअड्डे पर आते तो हैं कहीं जाने के लिए, लेकिन यहां की खूबसूरती ऐसी है कि लोग फिर यहां से जाने की शायद ही सोच पाते होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।