फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की ये चार जगहें किसी जन्नत से कम नहीं, हैरान कर देगी खूबसूरती

Wed, 04 Nov 2020 10:18 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 04 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Most beautiful and amazing places of india
भारत की खूबसूरत जगहें - फोटो : Pixabay

जब भी खूबसूरत जगहों का जिक्र आता है तो कई लोगों के मन में विदेशों में मौजूद जगहों की छवि उभर आती है। असल में ऐसे लोग शायद अपने देश में ही सभी जगहों पर नहीं घूमे होते हैं, जिससे उन्हें पता नहीं रहता कि भारत में भी खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है। यहां कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए ही प्रसिद्ध हैं। अक्सर लोग यहां घूमने के लिए आते रहते हैं। कोरोना खत्म होने के बाद अगर आप भी इन खूबसूरत जगहों पर जाना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में विस्तार से...

Most beautiful and amazing places of india
लोकटक झील - फोटो : iStock

यह मणिपुर में मौजूद लोकटक झील है। यह अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस झील के पानी पर सबसे बड़ा तैरता द्वीप 'केयबुल लामजाओ' है, जिसका क्षेत्रफल 40 वर्ग किलोमीटर है। यहां के द्वीपों की खूबसूरती तो देखते बनती है। 

Most beautiful and amazing places of india
युमथांग घाटी - फोटो : Facebook/Nature Photos

सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 148 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है युमथांग घाटी, जिसे 'फूलों की घाटी' भी कहा जाता है। यहां लाल, पीले, सफेद, नारंगी, बैंगनी आदि रंगों के फूल देखने को मिल जाते हैं। यह घाटी हिमालय पर्वतों से घिरी हुई है और बहुत ही खूबसूरत है। हालांकि भारी बर्फबारी के कारण इस घाटी को दिसंबर से मार्च के बीच बंद कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most beautiful and amazing places of india
मुन्नार, केरल - फोटो : Pixabay

वैसे तो केरल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है, लेकिन मुन्नार के टी गार्डन को यहां के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। यह जगह समुद्री तट से लगभग सात हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारे लोगों का मन मोह लेते हैं। 

विज्ञापन
Most beautiful and amazing places of india
नोहकलिकाई फॉल्स - फोटो : Facebook/Beautiful Waterfalls

मेघालय का नोहकलिकाई फॉल्स भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों में से एक है। इसकी ऊंचाई करीब 1100 फुट है। इस झरने के नामकरण के पीछे एक कहानी प्रचलित है। कहते हैं कि यहां सीधी खड़ी चट्टान से कभी एक स्थानीय खासी लड़की ने छलांग लगा दी थी, जिसका नाम लिकाई था। उसी के नाम पर इस झरने का नाम नोहका-लिकाई पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed