फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से पहले आसमान में दिखी थी अजीब रोशनी, जानिए आखिर क्या है रहस्य

Thu, 14 Sep 2023 12:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
morocco earthquake lightning conspiracy theory know the mystery behind it
morocco earthquake lightning - फोटो : iStock

Morocco Earthquake: मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है। भूकंप से अभी तक करीब तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप का केंद्र एटलस पहाड़ों के नीचे था। अफ्रीकी देश में भूकंप आते रहते हैं, लेकिन कई दशकों में भी ऐसी तबाही नहीं मची थी। इस भूकंप को लेकर कई तरह की कंस्पिरेसी थ्योरी की भी तेजी से चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि मोरक्को में भूकंप आने से पहले आसमान में बहुत तेज और अजीब रोशन देखी गई थी। 



सोशल मीडिया पर लोग इससे जुड़े वीडियो शेयर कर रहे हैं। वीडियो में तेज बिजली की तरह चमकने वाली रोशनी को देखा जा सकता है। अब लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है कि क्या भूकंप के साथ आसमान में कोई रोशनी निकलती है। विज्ञान की भाषा में इसे अर्थक्वेक लाइट कहा जाता है। वाशिंगटन पोस्ट ने भी अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि मोरक्कों में भूकंप के दौरान रहस्यमयी रोशनी आसमान में फैल गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की वजह से वायुमंडल में कई तरह की प्रकाश जैसी घटनाएं उत्पन्न होती हैं, जो सतह के नीचे विद्युत परिवर्तन का संकेत देती हैं। 
 

morocco earthquake lightning conspiracy theory know the mystery behind it
Earthquake - फोटो : istock

वाशिंगटन पोस्ट में भौतिक विज्ञानी फ्रीडेमैन के हवाले से बताया गया है कि मोरक्को में भूकंप से पहले जिस रोशनी की बात कही जा रही है। वह धरती के टैक्टोनिक प्लेट में हलचल से पैदा होती है। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, यह चमक स्थिर होती है और आसमान में कई रूप में नजर आती है। 

 

morocco earthquake lightning conspiracy theory know the mystery behind it
Earthquake - फोटो : istock

भूकंप की होती है अपनी रोशनी

भूकंप से पहले मोरक्को में आसमान में अजीब रोशनी थी। विज्ञान में इसे अर्थक्वेक लाइट कहा जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की भी अपनी रोशनी होती है, जो जमीन से लेकर आसमान तक फैलती है। यह रोशनी धरती के अंदर भूकंपीय गतिविधि से संबंधित इलेक्ट्रोमैग्नेटिक करंट से उत्पन्न होती है। धरती की टैक्टोनिक प्लेट में भयानक हलचल मचती है, तो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक प्रवाह बनता है। पहले भी कई बार भूकंप से पहले रोशनी देखने की बात कही जा चुकी है। 17वीं सदी के दस्तावेजों में भी रहस्यमयी रोशनी का जिक्र है, जो आपदा से पहले नजर आई थीं। 

Aliens: मेक्सिको की संसद में लाई गई एलियंस की लाश! हैरत में पड़ी दुनिया, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
morocco earthquake lightning conspiracy theory know the mystery behind it
Earthquake - फोटो : istock

वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक फ्रीडेमैन के मुताबिक, रात में भूकंप के दौरान रोशनी इतनी अधिक हो सकती है कि इसमें किताब पढ़ सकते हैं। वायुमंडल में उत्तेजित परमाणु के प्रकार पर निर्भर करता यह रोशनी किस रंग की होगी, क्योंकि यह अलग-अलग रंग में नजर आती है। ऑक्सीजन अणु से लाल या हरे रंग की रोशनी पैदा हो सकती है, लेकिन मिश्रण चमकदार पीली रोशनी उत्पन्न करेगा। 

Science News: नासा ने खोजा धरती से बड़ा ग्रह, पानी से है भरा, जीवन के भी मिले संकेत

विज्ञापन
morocco earthquake lightning conspiracy theory know the mystery behind it
Morocco Earthquake - फोटो : PTI

आसमान में कब-कब नजर आई रोशनी

साल 1975 में कालापना भूकंप के समय आसमान में रोशनी नजर आई थी। कई सेकेंड तक यह रोशनी नजर आई थी जिसमें कई रंग थे। इसके बाद साल 2003 में मेक्सिको में कोलिमा भूकंप,  2007 के पेरू भूकंप, 2008 के सिचुआन भूकंप भी रोशनी देखी गई थी। इस साल दिल्ली में आए भूकंप के दौरान भी भूकंप की रोशनी देखे जाने की बात कही गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed