Millionaire by selling selfies: दुनिया में हर शख्स का सपना होता है कि वह अमीर हो और उसके पास घर हो, बंगला हो, गाड़ी हो। वह पैसे कमाने के लिए नए-नए तरीके खोजता है। आपको हम एक ऐसे बच्चे के बारे में बताते हैं जो सिर्फ सेल्फी बेचकर करोड़पति बन गया है। इस लड़के की उम्र सिर्फ 22 साल है जिसने सेल्फी बेचकर £733,500 (7 करोड़ रुपए से ज्यादा ) की कमाई की है।
Millionaire by selling selfies: सेल्फी बेचकर 22 साल का ये लड़का बन गया करोड़पति, जानिए कैसे करता है कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 साल के सुल्तान गुस्ताफ अल गोजाली ने 'गोजाली एव्रीडे' के नाम से वीडियो प्रोजेक्ट बनाया है। इस वीडियो को उन्होंने इस सोच के साथ बनाया था कि यह लोगों को मजेदार लगेगा। हालांकि एनएफटी (NFT: Non-Fungible Token) ने गोजाली के इस प्रोजेक्ट और पिक्चर्स को खरीद लिया। NFT डिजिटल एक डिजिटल चीज है और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर खरीदी और बेची जाती है। बताया जाता है कि स्पेशलाइज्ड प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टोकरंसी और एनएफटी को खरीदा बेचा जाता है।
इंडोनिशया के रहने वाले इस लड़के की तस्वीरों को NFT कॉलेक्टर्स ने खरीद लिया। गोजाली की तरफ से क्रिप्टोकरंसी के लिए अपनी सेल्फी को एनएफटी की नीलामी साइट OpenSea पर बेचा गया था। उनका कहना है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी सेल्फी को कोई खरीदेगा। उन्होंने बताया कि इन सेल्फी की कीमत 3 डॉलर रखी थी।
इसके बाद एक सेलिब्रिटी शेफ ने इन सेल्फी को खरीद लिया और सोशल मीडिया पर प्रमोशन किया जिसके बाद 400 से अधिक लोगों ने इन फोटोज को खरीद लिया। अब गोजाली ने करोड़ों रुपये कमा लिया है, लेकिन उन्होंने अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी नहीं दी है। ट्विटर पर सुल्तान गुस्ताफ अल गोजाली को 40 हजार लोग फॉलो करते हैं। 22 साल के इस छात्र ने कुछ दिन पहले टैक्स भरा था।
जानिए क्या होता है NFT?
साल 2014 में Non-fungible token (NFT) की तरफ पहली बार लोगों का ध्यान गया। यह एक अलग तरह का अपरिवर्तनीय डाटा है और यह असल दुनिया में भी नजर आता है। इसमें लोग क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल करते हैं। क्रिप्टोकरंसी के जरिए ओरिजनल कॉपी डिजिटल आर्ट को खरीदा और बेचा जाता है। सभी डिजिटल आर्ट का अपना एक यूनिक कोड रहता है।