{"_id":"61ea5dde657ce7005d308052","slug":"indian-all-rounder-axar-patel-engaged-on-his-28th-birthday-know-about-his-fiance-meha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Axar Patel Engagement: अक्षर पटेल ने 28वें जन्मदिन पर की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी मंगेतर मेहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Axar Patel Engagement: अक्षर पटेल ने 28वें जन्मदिन पर की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी मंगेतर मेहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:46 PM IST
सार
अक्षर पटेल ने अपने 28वें जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड मेहा के साथ सगाई कर ली है। अक्षर की मंगेतर मेहा पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। ये दोनों लंबे समय से रिलेशन में थे और अब सगाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षर पटेल और मेहा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी सगाई कर चुके हैं और इसी साल वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अपने 28वें जन्मदिन पर सगाई की है। उन्होंने डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मेहा के साथ सगाई की है। अक्षर और मेहा लंबे समय से रिलेशन में थे और इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। सगाई के बाद अक्षर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर सबको इसकी जानकारी दी। इसके बाद ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स की टीम सहित क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
2 of 5
अक्षर पटेल और मेहा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षर ने अपनी सगाई की फोटो साझा करते हुए लिखा "आज यह जिंदगी की एक नई शुरुआत है, आज से हमेशा एक साथ। आपको हमेशा के लिए प्यार" इन तस्वीरों में अक्षर और मेहा एक दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
अक्षर पटेल और मेहा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षर ने सगाई की जो फोटो शेयर की हैं, उनमें पीछे एक बोर्ड दिख रहा है। इस बोर्ड में लिखा है "मैरी मी" यानी आप मुझसे शादी करेंगी। इस फोटो पर ऋषभ पंत ने लिखा "मेरे थेपलों को बधाई।" वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस पर कमेंट किया "अक्षर और मेहा को बधाई"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षर पटेल और मेहा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षर को भारतीय खिलाड़ी प्यार से बापू कहते हैं। उन्होंने पिछले साल अपना पहला टेस्ट खेला था और शानदार शुरुआत की थी। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन रहा है और आने वाले समय में वो जडेजा की जगह टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षर पटेल और मेहा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मेहा के हाथ में एक टैटू भी है, जिसे लेकर जयदेव उनादकट उनके साथ मजाक कर चुके हैं। उनादकट ने कहा था कि इस फोटो में अक्षर को टैग करें। उनादकट ने सगाई के बाद भी अक्षर और मेहा को शुभकामनाएं दी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।