किसी भी अपराधी को सजा देना कानून का काम होता है न कि भीड़ का, लेकिन हाल ही में कई सारी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें भीड़ ने गुनहगार या शक के आधार पर ही पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। हाल ही में एक घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं कि भला ऐसा कौन कर सकता है। भीड़ का इंसाफ करने का ताजा मामला मैक्सिको सिटी से सामने आया है, जहां एक तीस साल के संदिग्ध बलात्कारी को पकड़कर एक गैंग ने ऐसी सजा दी है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप उठेगी।
कहा जा रहा है कि तीस साल से अधिक उम्र के व्यक्ति ने कथित तौर पर पिछले महीने मैक्सिको सिटी में एक महिला पर यौन हमला किया था। कानून उस संदिग्ध अपराधी को सजा देता इससे पहले ही भीड़ने अपने हाथों में कानून ले लिया। भीड़ के इंसाफ का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके मुताबिक एक गैंग में शामिल पांच लोगों ने पहले उस संदिग्ध के कपड़े उतारे, उसके बाद उसके हाथों में हथकड़ी लगा दी और फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते पिटबुल से हमला करा दिया।
इस हमले के दौरान कुत्ते ने उसके प्राइवेट पार्ट को इस कदर नुकसान पहुंचाया कि संदिग्ध अपराधी नपुंसक हो गया। हालांकि हमले के दौरान कथित तौर पर आरोपी स्पैनिश भाषा में दर्द से चिल्लाते हुए यह कहता रहा कि बंद करो, मुझे छोड़ दो। व्यक्ति खुद को छोड़ने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ पर इस बात का कोई असर नहीं पड़ा। हमलावर गैंग के एक सदस्य ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया।
खबरों के मुताबिक यहां एक क्रिमिनल गैंग ने संदिग्ध दुष्कर्म के आरोपी पर कुत्ते से हमला करवाया है। और लोगों को चेतावनी देने के मकसद से इस वीडियो को सार्वजनिक कर दिया गया है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि कुत्ते के हमले से संदिग्ध दुष्कर्मी की जान बच पाई है या नहीं। बता दें कि मेक्सिको सिटी की स्थानीय मीडिया के मुताबिक बीते कुछ समय से यहां आपराधिक गिरोह की ओर से ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के मामले में बढ़ोत्तरी हुई है।