Mayan Civilization Mystery: माया सभ्यता को लेकर कई तरह की कहानियां बताई जाती हैं। इस रहस्यमयी सभ्यता को लेकर देश-दुनिया में कई दावे किए जाते हैं। कई लोग मानते हैं कि माया सभ्यता का संबंध एलियंस से था। इस बात में कितनी सच्चाई है और कितना फसाना आज हम आपको उसके बारे में बताएंगे। दुनियाभर में ऐसी कई प्राचीन कलाकृतियां हैं, जिनके विषय में कहा जाता है कि उन्हें एलियंस ने बनाया था। फिर चाहे बात आप गीजा के पिरामिड की करें या स्टोनहेंज की। कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स इन सभी कलाकृतियों का संबंध एलियंस के साथ जोड़ कर देखते हैं।
माया आर्किटेक्ट को देखने के बाद कई विशेषज्ञों का कहना है कि उनका संबंध एलियंस के साथ था। माया मंदिरों की दीवारों पर कई जगह परग्रही जीवों के चित्र अंकित हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है माया सभ्यता के रहस्य...
2 of 5
क्या माया सभ्यता के साथ एलियंस का कोई संबंध था?
- फोटो : Adobe Stock
माया संस्कृति में इस बात का जिक्र मिलता है कि प्राचीन समय में स्वर्ग से कई देवता धरती पर उतरे थे। उन्होंने प्राचीन माया लोगों को एस्ट्रोनॉमी, आर्किटेक्चर और निर्माण संबंधी बहुमूल्य ज्ञान दिया था। उन्हीं में से एक देवता ने यह ऐलान किया था कि वे धरती पर दोबारा 21 दिसंबर 2012 के दिन आएंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि ये देवता कोई और नहीं बल्कि एलियंस थे, जिन्हें माया के लोगों ने अपना ईष्ट समझा था।
3 of 5
क्या माया सभ्यता के साथ एलियंस का कोई संबंध था?
- फोटो : Adobe Stock
माया सभ्यता पर हुई कई खोजों और रिसर्च के बाद इस बात को बल मिला है कि प्राचीन माया सभ्यता को एलियंस ने विजिट किया था। लेटिन अमेरिका की इस सभ्यता की दीवारों पर ऐसी कई कलाकृतियां अंकित हैं, जो माया और एलियंस के ताल्लुकात होने का दावा करती हैं। पाकाल का मकबरा लंबे समय से इस बात की गवाही देता आ रहा है।
Viral Video: हिमाचल में बही दूध की नदी? भारी बारिश के बाद लोगों को दिखा ऐसा नजारा, जानें क्या है सच्चाई
4 of 5
क्या माया सभ्यता के साथ एलियंस का कोई संबंध था?
- फोटो : Adobe Stock
पाकाल के मकबरे का चित्र देखने के बाद कई विशेषज्ञों का यह कहना है कि पाकाल एक खास तरह की उड़नतश्तरी में बैठा है, जो किसी दूसरे जगत में जाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा माया सभ्यता से जुड़ी कई रहस्यमय खोजें हुई हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि एलियंस के साथ माया लोगों का संपर्क था।
Viral Video: सतना के कलेक्टर का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, जानिए आखिर क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ?
5 of 5
क्या माया सभ्यता के साथ एलियंस का कोई संबंध था?
- फोटो : Adobe Stock
इस सभ्यता से जुड़ी रहस्यमयी कलाकृतियों को साल 2011 में जर्मनी के सारब्रकन में आयोजित एक सम्मेलन में प्रदर्शित किया गया। इन रहस्यमयी कलाकृतियों को डॉ नसीम हरामीन द्वारा प्रस्तुत किया गया था। सम्मेलन में कई ऐसी चीजों को दिखाया गया जिनमें परग्रही जीव या उनसे जुड़ी रहस्यमय चीजें अंकित थीं।