इस आदमी ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए अपने पूरे शरीर पर 366 झंडों का टैटू बनवाया है। सिर्फ इतना ही नहीं रिकॉर्ड के चलते उसने अपने पूरे दांत उखड़वा लिए हैं।
गिनीज बुक में नाम के लिए इस शख्स ने उखड़वा लिए सारे दांत
दिल्ली के रहने वाले हर प्रकाश ऋषि कई बार गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। फिलहाल उन्होंने अपने पूरे शरीर पर 366 झंडों का टैटू बनवाया है। इसके अलावा कई मानचीन लोगों के चेहरों का भी टैटू अपने शरीर पर बनवाया है।
गिनीज बुक में नाम के लिए इस शख्स ने उखड़वा लिए सारे दांत
76 वर्षीय इस आदमी को गिनीज ऋषि के नम से भी जाना जाता है। इससे पहले वह करीब 20 बार गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
गिनीज बुक में नाम के लिए इस शख्स ने उखड़वा लिए सारे दांत
सबसे पहले उन्होंने 1990 में अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर 1001 घंटे तक स्कूटर चलाया था। इसके अलावा उन्होंने घर पर बना पिज्जा नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को डिलिवर किया था। 39 सेकेंड में 1 बोतल टमाटो कैचप पीने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
गिनीज बुक में नाम के लिए इस शख्स ने उखड़वा लिए सारे दांत
उन्होंने एक नए रिकॉर्ड के लिए अपने सारे दांत उखाड़ लिए हैं। वह अपने मुंह में 496 स्ट्रॉ और 50 जलती मोमबत्तियां लगा सकते हैं।