फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन खाना मंगाना पड़ा महंगा, ऑर्डर कैंसिल करते समय खाते से कट गए 50 हजार रुपये!

Mon, 18 Feb 2019 05:54 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Mon, 18 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
man ordered zomato online  biryani lost 50 thousand rupees after requesting cancellation

एक युवक को ऑनलाइन बिरयानी ऑर्डर करना इतना महंगा पड़ गया कि उसके बैंक अकाउंट से 49,997 रुपये कट गए। वह भी तब जब वह ऑनलाइन ऑर्डर कैंसिल करने की कोशिश कर रहा था। तीन बार में उसके बैंक अकाउंट से मोटी रकम उड़ा ली गई। 

man ordered zomato online  biryani lost 50 thousand rupees after requesting cancellation
zomatto - फोटो : Inc42

दरअसल, बिहार से निशांत राज नाम का युवक बंगाल घूमने आया था। यहां वह एक परिचित के यहां ठहरा था। एक दिन घर पहुंचने से पहले ही उसने एक प्लेट बिरयानी का आर्डर ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमेटो से कर दिया। लेकिन घर पहुंचने पर देखा कि खाना बना हुआ है तो वह आर्डर कैंसिल करने के लिए जोमैटो के कस्टमर्स केयर का नंबर गूगल से सर्च किया।

man ordered zomato online  biryani lost 50 thousand rupees after requesting cancellation
biryani

निशांत का कहना है कि नंबर पर कॉल करने पर उसे बताया गया कि कैंसिलेशन का पैसा आपके खाते में वापस आ जाएगा, इसके लिए एक ऐप डाउनलोड करना होगा। निशांत ने जैसे ही वह ऐप डाउनलोड किया, कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आने शुरू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
man ordered zomato online  biryani lost 50 thousand rupees after requesting cancellation

थोड़ी ही देर में उसके बैंक अकाउंट से तीन बार में 19999, 19999 और 9999 रुपये कटने के मैसेज आ गए। हालांकि निशांत को समझते देर नहीं लगी कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा, लेकिन न तो पुलिस और न ही साइबर अपराध शाखा में उसका मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
man ordered zomato online  biryani lost 50 thousand rupees after requesting cancellation

सबसे खास बात तो यह है कि निशांत राज अब इसलिए और ज्यादा परेशान है कि अपराधियों ने उसे दोबारा कॉल करके बोला कि पुलिस से शिकायत कर लो, पैसे नहीं मिलेंगे। निशांत ने कहा कि अब वह दोबारा कभी कोलकाता आना पसंद नहीं करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed