फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: पतंग के साथ हवा में उड़ गया शख्स, देखें रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

Thu, 23 Dec 2021 12:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
man lifted into the air by giant kite at jaffna srilanka video goes viral on social media
पतंग के साथ हवा में उड़ गया शख्स - फोटो : Twitter @SriLankaTweet

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हैरान रह जाएंगे। रोंगटे खड़ा कर देने वाला यह वीडियो श्रीलंका के जाफना का है जहां पर पतंग उड़ाते वक्त एक शख्स अचानक उड़कर आसमान में पहुंच गया। पतंग की डोर के सहारे ये शख्स काफी देर तक हवा में झूलता रहा। 

श्रीलंका ट्वीट नाम के अकाउंट से इस घटना के वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान पतंगबाजी की प्रतियोगिता हो रही थी जिस दौरान यह बड़ा हादसा हुआ। एक शख्स अपनी टीम के सदस्यों के साथ एक बड़ी पतंग की डोर को पकड़कर उछाल रहा था। इसी दौरान वह अचानक पतंग की डोर के साथ 40 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया। शख्स को हवा में झूलते हुए जिसने देखा वह हैरान रह गया। 

man lifted into the air by giant kite at jaffna srilanka video goes viral on social media
पतंग के साथ हवा में उड़ गया शख्स - फोटो : Twitter @SriLankaTweet

दरअसल पतंग का वजन ज्यादा था जिसकी वजह से हवा के साथ पतंग शख्स को भी उड़ाकर ले गई। इसके बाद शख्स बहुत देर तक हवा में झूलता रहा और लोग देखते रहे। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि वहां मौजूद उसके साथी उससे पतंग की डोर छोड़ने के लिए कह रहे हैं। ताकि वह और ऊपर ना जा पाए। 

man lifted into the air by giant kite at jaffna srilanka video goes viral on social media
पतंग के साथ हवा में उड़ गया शख्स - फोटो : Twitter @SriLankaTweet

इसके बाद पतंग जैसे ही थोड़ी नीचे की तरफ पहुंची, तो शख्स ने उसकी डोर छोड़ दी और जमीन पर गिर गया। इस हादसे में शख्स को चोट भी आई है, लेकिन अच्छी बात यह रही कि उसकी जान बच गई। चोट लगने की वजह उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man lifted into the air by giant kite at jaffna srilanka video goes viral on social media
पतंग के साथ हवा में उड़ गया शख्स - फोटो : Twitter @SriLankaTweet

चश्मदीदों ने बताया कि यह शख्स और उसके साथी एक बड़ी पतंग को उठाने की कोशिश कर रहे थे। तभी अचानक पतंग हवा में उड़ गई और सभी ने उसको छोड़ दिया, लेकिन इस शख्स ने उसकी डोर को पकड़े रहा और पतंग के साथ हवा में ऊपर चला गया। 

यहां देखें वीडियो...
 
विज्ञापन
man lifted into the air by giant kite at jaffna srilanka video goes viral on social media
पतंग के साथ हवा में उड़ गया शख्स - फोटो : Twitter @SriLankaTweet

श्रीलंका के जाफना में थाई पोंगल मनाया जा रहा था जिसके मौके पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पतंगबाजी प्रतियोगिता के दौरान यहां पर बड़ी-बड़ी पतंगों को उड़ाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed